Home AGRICULTURE किसानों को बड़ी राहत: अब 50 लीटर तक डीजल कैन में ले...

किसानों को बड़ी राहत: अब 50 लीटर तक डीजल कैन में ले जा सकेंगे, छिंदवाड़ा कलेक्टर ने जारी किए निर्देश

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। खरीफ सीजन की शुरुआत के बीच किसानों को बड़ी राहत देते हुए जिला प्रशासन ने डीजल वितरण को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। कलेक्टर (आपूर्ति शाखा) छिंदवाड़ा द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब किसान एवं आवश्यक कार्यों के लिए उपभोक्ता प्लास्टिक कैन में अधिकतम 50 लीटर डीजल पेट्रोल पंपों से प्राप्त कर सकेंगे। यह निर्णय किसानों की सिंचाई एवं कृषि कार्यों में आ रही परेशानियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

�पहले था प्रतिबंध, अब मिली आंशिक छूटखाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा पूर्व में जारी निर्देशों में प्लास्टिक कैन में डीजल देने पर रोक लगाई गई थी। हालांकि वर्तमान कृषि परिस्थितियों और किसानों की जरूरतों को देखते हुए शासन ने इस व्यवस्था में शिथिलता प्रदान की है। इसके तहत जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित नियमों के तहत 50 लीटर तक डीजल कैन में उपलब्ध करा सकते हैं। �

खरीफ सीजन में किसानों को मिलेगा लाभजिले में खरीफ फसलों की बुवाई का कार्य प्रारंभ हो चुका है। ऐसे में खेतों में उपयोग होने वाले डीजल पंप, ट्रैक्टर और अन्य कृषि उपकरणों के लिए डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना आवश्यक था। प्रशासन का मानना है कि इस निर्णय से ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को राहत मिलेगी और उन्हें बार-बार पेट्रोल पंप तक नहीं जाना पड़ेगा।डीजल लेने वालों का रिकॉर्ड रखना होगाजारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि पेट्रोल पंप संचालक कैन में डीजल लेने वाले व्यक्तियों की जानकारी का संधारण करेंगे। साथ ही इसकी नियमित जानकारी कलेक्टर कार्यालय (आपूर्ति शाखा) को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे, ताकि डीजल की बिक्री एवं उपयोग पर निगरानी रखी जा सके।

सभी पेट्रोल पंप संचालकों को दिए गए निर्देश कलेक्टर द्वारा इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, रिलायंस एवं नायरा के सभी पेट्रोल पंप संचालकों और सेल्स अधिकारियों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रमुख बिंदु : किसानों को अब कैन में डीजल लेने की सुविधा।अधिकतम 50 लीटर डीजल ही कैन में दिया जाएगा।खरीफ सीजन की जरूरतों को देखते हुए लिया गया निर्णय।पेट्रोल पंप संचालकों को रिकॉर्ड रखना अनिवार्य।प्रशासन नियमित रूप से निगरानी करेगा।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें