सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) रीवा ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) के एक कार्यपालन यंत्री को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी की पहचान अमित कुमार शाह के रूप में हुई है, जो वर्तमान में छिंदवाड़ा जिले में परासिया लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड में कार्यपालन यंत्री के पद पर पदस्थ हैं। कार्रवाई अनूपपुर में Eow रीवा की टीम द्वारा की गई।
�जानकारी के अनुसार, अमित कुमार शाह पूर्व में रीवा जिले में पदस्थ थे। स्थानांतरण के बाद भी उनके पास एक लंबित फाइल का मामला था, जिसे निपटाने के एवज में शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत मिलने पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) रीवा ने मामले का सत्यापन किया और ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। जांच में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद टीम ने आरोपी अधिकारी को 30 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
�बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता का कार्य स्थानांतरण से पूर्व की प्रशासनिक प्रक्रिया से जुड़ा था। फाइल के निराकरण के बदले रिश्वत की मांग किए जाने पर उसने Eow कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। अनूपपुर के प्रभारी -कार्यपालन यंत्री अमित कुमार शाह ने रीवा जिले में बाणसागर कॉलोनी निवासी ठेकेदार रामप्रसाद यादव से लंबित भुगतान, सिक्योरिटी डिपॉजिट एवं एफडीआर रिलीज कराने के एवज 2 लाख रुपए की रिश्वतमांगी थी। ईओडब्ल्यू के उप-पुलिस अधीक्षकं किरण किरो के अनुसार जांच में शिकायत सही पाई गई। आरोपी पहले ही 1 लाख 50 हजार रुपए रिश्वत के रूप में प्राप्त कर चुका था तथा शेष 30 हजार रुपए लेते समय टीम ने उसे पकड़ लिया।
�इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। सरकारी विभागों में रिश्वतखोरी के खिलाफ लोकायुक्त की लगातार कार्रवाई से भ्रष्ट अधिकारियों में भय का माहौल देखा जा रहा है।














