खेलकूद प्रतियोगिताओं में सदस्यों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग, विराज ठाकुर को मिला एक्टिव मेंबर अवॉर्ड
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। टैक्स बार छिंदवाड़ा द्वारा दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में टैक्स बार के सदस्य कर सलाहकारों, अधिवक्ताओं एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। समारोह के दौरान सदस्यों के मनोरंजन एवं आपसी मेलजोल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न खेलकूद एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
टैक्स बार छिंदवाड़ा के मीडिया प्रभारी अंशुल शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में टैक्स बार अध्यक्ष अनुपम कुमार दुबे, सचिव सीए शालीन अग्रवाल, मध्यप्रदेश टैक्स लॉ बार के उपाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव एवं सी पी चैप्टर के कन्वेयर सीए सचिन वर्मा ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उत्साह एवं सहभागिता की सराहना की।कार्यक्रम का सफल संचालन अधिवक्ता अमजद खान द्वारा किया गया। समारोह के दौरान टैक्स बार छिंदवाड़ा की प्रबंध समिति ने सर्वसम्मति से चार्टर्ड अकाउंटेंट श्री विराज ठाकुर को उनकी सक्रिय सहभागिता एवं संगठन के प्रति योगदान के लिए एक्टिव मेंबर (Other than BOD) अवॉर्ड प्रदान करने का निर्णय लिया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता1. रस्सी कूद प्रतियोगिता- प्रथम – श्री अमजद खान, अधिवक्ता- द्वितीय – श्री रनीश नेमा, अधिवक्ता- तृतीय – श्री सुदीप साव, अधिवक्ता2. माइंड गेम प्रतियोगिता- प्रथम – श्री नितिन वर्मा, अधिवक्ता- द्वितीय – श्री हितेश साहू, अधिवक्ता- तृतीय – श्री राकेश भार्गव, अधिवक्ता3. हाउज़ी गेम प्रतियोगिता- प्रथम – श्री प्रदीप सरेठा, अधिवक्ता- द्वितीय – श्री राकेश भार्गव, अधिवक्ता- तृतीय – श्री नितिन वर्मा, अधिवक्तासमारोह में सभीसदस्यों ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लेकर दीपावली की खुशियां साझा कीं। इस आयोजन ने टैक्स बार के सदस्यों के बीच आपसी सौहार्द, सहयोग, एकता एवं संगठनात्मक भावना को और अधिक मजबूत किया। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास एवं आत्मीय शुभकामनाओं के साथ हुआ।















