प्रोफेसर कॉलोनी स्थित आवास पर भोपाल लोकायुक्त की टीम की दबिश, आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच जारी
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। जिले में शनिवार सुबह लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग में पदस्थ एसडीओ संजू कुमार शर्मा के छिंदवाड़ा स्थित आवास पर छापा मारा। भोपाल लोकायुक्त की टीम ने शहर की प्रोफेसर कॉलोनी स्थित उनके मकान पर दबिश देकर जांच शुरू की है।जानकारी के अनुसार, संजू कुमार शर्मा वर्तमान में पचमढ़ी में वन विभाग में एसडीओ के पद पर पदस्थ हैं। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले में यह कार्रवाई की जा रही है।लोकायुक्त की टीम द्वारा आवास पर दस्तावेजों, संपत्ति से संबंधित रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि छिंदवाड़ा के अलावा अन्य ठिकानों पर भी एक साथ कार्रवाई चल रही है।
हालांकि, अन्य स्थानों पर की जा रही कार्रवाई का विस्तृत विवरण फिलहाल सामने नहीं आया है।जांच पूरी होने के बाद होगा संपत्ति का खुलासालोकायुक्त की जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कार्रवाई के दौरान कितनी संपत्ति, नकदी, दस्तावेज और अन्य सामग्री मिली है। फिलहाल टीम की कार्रवाई जारी है और आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।इस मामले में लोकायुक्त की ओर से विस्तृत जानकारी सामने आने के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।















