Home CRIME ग्राम बेलखेड़ा में हत्या का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस की...

ग्राम बेलखेड़ा में हत्या का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस की सूझबूझ से टली बड़ी वारदात

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

*🚨 थाना लावाघोघरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार…

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। दिनांक 18.06.2026 की रात्रि 9:00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बेलखेड़ा में एक व्यक्ति ने गांव के ही पूनाराम पिता घुड़न पंद्राम 55 साल बेलखेड़ा की हत्या कर दी है और उसी घर में छिपा है, गांव वालों ने आरोपी को चारों तरफ से घेर लिया था। सूचना पर तत्काल डायल-112 उमरेठ, डायल-112 लावाघोघरी एवं थाना प्रभारी लावाघोघरी *निरी. आफ़ताब खान* तथा चौकी प्रभारी सावरी *उनि मुकेश द्विवेदी* अपने बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर भारी भीड़ व आक्रोश था।

♦️पुलिस कार्यवाही:-* पुलिस बल द्वारा हिकमतअमली से घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। आरोपी को आत्मसमर्पण के लिए मनोवैज्ञानिक रूप से समझाया गया। आरोपी ने कुल्हाड़ी सहित पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी को तत्काल अभिरक्षा में लिया गया।ग्रामवासियों को समझाइश देकर कानून का साथ देने को कहा गया। ग्रामवासियों के सहयोग से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

*♦️विवेचना में तथ्य:-* आरोपी *सनकलाल पिता सुन्नू युवनाती, उम्र 35 साल, निवासी जायदेही, थाना उमरेठ* चोरी की नीयत से मंगलू टेकाम के घर में घुसा था। परिजनों द्वारा देख लेने पर शोर मचाया गया। मृतक पूनाराम पन्द्राम ने आरोपी को पकड़ा, जिस पर आरोपी ने कुल्हाड़ी से सिर पर प्राणघातक वार कर हत्या कर दी।

♦️कानूनी कार्यवाही:-* आरोपी के विरुद्ध *अपराध क्र. 123/26 धारा 103(1) BNS* पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वैज्ञानिक अधिकारी द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। हत्या में प्रयुक्त लोहे की कुल्हाड़ी जप्त की गई। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

♦️ आरोपी:-* सनकलाल पिता सुन्नू युवनाती, उम्र 35 साल, निवासी जायदेही (उमरेठ)

♦️ मृतक:-* पूनाराम पिता घुड़न पंद्राम 55 साल बेलखेड़ा (लावाघोघरी)

🚨*सराहनीय भूमिका:-* थाना प्रभारी निरी. आफ़ताब खान, चौकी प्रभारी उनि मुकेश द्विवेदी, सउनि कमलेश सत्यार्थी, आर. 201 विजय सनोडिया, आर. नवीन बोपचे, आर. प्रकाश दहीकर, डायल-112 चालक जितेन्द्र पवार, बटी पवार, अनिल उईके, डायल-112 उमरेठ चालक अभिमन्यु पवार, थाना उमरेठ से उनि अनिल उईके, प्रआर. नारायण उईके, प्रआर. शिवनाथ कालभोर।*पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा द्वारा उक्त टीम के सदस्यों को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।*

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें