Home CITY NEWS ब्रह्म समाज कल्याण मंडल का भव्य दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ...

ब्रह्म समाज कल्याण मंडल का भव्य दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

समाज की एकजुटता, संस्कृति और आपसी भाईचारे का दिया संदेश

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। ब्रह्म समाज कल्याण मंडल, छिंदवाड़ा द्वारा अपनी प्रतिवर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी स्थानीय श्री परशुराम वाटिका में भव्य दीपावली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। समारोह में समाज के वरिष्ठजनों, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में युवाओं ने सहभागिता कर सामाजिक एकता, आपसी सौहार्द और भाईचारे का परिचय दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री परशुराम जी के पूजन एवं सामूहिक आरती के साथ हुआ। इसके पश्चात युवा साथियों द्वारा समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। समारोह में महिलाओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने आयोजन को विशेष गरिमा एवं उल्लास प्रदान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन ऋषभ स्थापक द्वारा किया गया।इस अवसर पर समाज द्वारा संचालित पुरुष वर्ग की मासिक वीसी भी संपन्न हुई।

कार्यक्रम में श्रीमती पारुल पांडेय, श्रीमती मिथिलेश शुक्ला, अंजना त्रिपाठी, शरद मिश्रा, श्रीमती विनीता शर्मा, श्रीमती किरण शर्मा, श्रीमती कविता भार्गव, मीनाक्षी वाजपेई एवं भूमिका दीक्षित सहित अन्य समाजजनों की सहभागिता रही।ब्रह्म समाज कल्याण मंडल के अध्यक्ष विजय पांडे ने स्वागत उद्बोधन देते हुए सभी अतिथियों एवं समाजजनों का अभिनंदन किया। वहीं समाज के वरिष्ठ सदस्य श्री जयशंकर शुक्ला ने समाज की एकजुटता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज की प्रगति, प्रतिष्ठा और मजबूती के लिए सभी का संगठित रहना आवश्यक है। उन्होंने समाज के प्रत्येक व्यक्ति से आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग देने की अपील की।समारोह में मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी और युवाओं के उत्साह ने आयोजन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी समाजजनों ने सामूहिक भोज में सहभागिता की। इसके पश्चात शानदार आतिशबाजी के बीच एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए समारोह का उल्लासपूर्ण समापन हुआ।

इनकी रही विशेष उपस्थितिसमारोह में समाज के वरिष्ठ श्री जयशंकर शुक्ला, नंदकिशोर तिवारी, सतीश मिश्रा, आर.एस. मिश्रा, प्रमोद शर्मा, श्रीमती अनीता तिवारी, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती विभूति दुबे, संगठन सचिव कन्हैया शर्मा, मनीष भार्गव, शिवम शर्मा, मंगटूराम शर्मा, एस. मिश्रा, श्रीमती शोभा मिश्रा, किशन शुक्ला, शशांक त्रिपाठी, रजनीकांत बाजपेई, अनिल शुक्ला, धर्मेंद्र भार्गव, गोविंद राम अग्निहोत्री, सरोज तिवारी, पारुल पांडे श्रीमती मिथलेश शुक्ला श्रीमती अंजना त्रिपाठी शरद मिश्रा श्रीमती विनीता शर्मा श्रीमती किरण शर्मा श्रीमती कविता भार्गव मीनाक्षी बाजपेई भूमिका दीक्षित अजीत मिश्रा, अंशुल शुक्ला, अभिषेक जानू शुक्ला, राकेश दुबे, ए. गोविंद तिवारी, शैलेंद्र दुबे, विजेंद्र भार्गव एवं ओ.पी. शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।एकता, संगठन और सांस्कृतिक परंपराओं का दिया संदेश

दीपावली मिलन समारोह केवल आपसी मुलाकात और शुभकामनाओं का अवसर ही नहीं रहा, बल्कि इस आयोजन ने समाज में एकजुटता, पारिवारिक संस्कारों, सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक सहयोग की भावना को और अधिक मजबूत करने का संदेश दिया। इस तरह समाजजनों ने आपसी प्रेम, सद्भाव और संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ दीपावली पर्व की खुशियां साझा कीं।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें