Home DHARMA राम नवमी के पावन अवसर पर हनुमान जन्मोत्सव 2026 का शूभारंभ करने...

राम नवमी के पावन अवसर पर हनुमान जन्मोत्सव 2026 का शूभारंभ करने जाम सांवली धाम पधार रहे है प्रदेश के मुखीया मान. डाॅ मोहन यादव

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस जामसांवली /सौसर*: 25 मार्च 2026जामसांवली धाम में इस वर्ष आयोजित होने जा रहा हनुमान जन्मोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नही, बल्कि मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक चेतना, आस्था और विकास की दृष्टि का प्रतीक बनकर उभर रहा है।26 मार्च को रामनवमी के मंगल दिन संस्थान के विशेष आग्रह पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव द्वारा म. प्र. पर्यटन विभाग द्वारा विकसित हनुमान लोक परियोजना तथा मंदिर संस्थान द्वारा निर्मित किये गये नवनिर्मित विशाल सभामंडप का लोकार्पण तथा हनुमान जन्मोत्सव 2026 का शुभारंभ करने आगमन हो रहा है।

हनुमान लोक परियोजना केवल एक मंदिर परिसर का विस्तार नही है बल्कि यह आधुनिक तकनीक और पौराणिक परंपराओं के समन्वय का एक जीवंत उदाहरण है मंदिर परिसर में 30 एकड क्षेत्र में विकसित हो रहा यह काॅरिडोर, प्रदेष के प्रमुख धार्मिक पर्यटन केन्द्र के रूप में स्थापित हो रहा है। जिस तरह उज्जैन का महाकाल लोक देष-विदेष में आस्था का केन्द्र बना, उसी तर्ज पर जामसांवली धाम भी अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। इसमें आस्था के साथ साथ जनभागीदारी और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का व्यापक समावेष है।

*1 साल वर्ष से कम अवधि में जामसांवली धाम ने लिया नया रूप*संस्थान अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया कि, संस्थान के सदस्यो, श्रद्धालुओ, दानदाताओ के सहयोग से मंदिर मे विगत 1 वर्ष मे अनेक विकास कार्य हुए है । मंदिर के विकास कार्यो में प्रमुख रूप से 5 करोड से अधिक मूल्य की मंदिर परिसर से लगी 11 एकड जमीन क्रय की म. प्र. शासन से, गौषाला हेतू 25 एकड भूमि का आबंटन नवनिर्मित सर्वसुविधा युक्त सभामंडप, श्रद्धालुओ हेतू प्रसादम व्यवस्था, सभी भक्त निवासो का जीर्णाधार, लिफ्ट, सुचारू व्यवस्था हेतू प्रषासनिक भवन, प्रसाधन, आरओ पेयजल व्यवस्था, पूजा सामग्री दुकानो का विस्थापन, पेवर ब्लाॅक, स्ट्रीट लाईट, पार्किग क्षेत्र, सोलर स्थापना, संस्थान के पास एक वर्ष में 28 एकड से बढकर लगभग 68 एकड जमीन हो गई है ।

*प्रस्तावित कार्य*मंदिर गर्भगृह निर्माण कार्य हनुमान लोक द्वितीय चरण में चिरंजीवी पथ, नाला संरक्षण, सौदीर्यकरण, वृहद एसटीपी का निर्माण, सोलर प्लांट विस्तारीकरण, मानसिक पुनर्वास केन्द्र स्थापना आदि कार्य प्रस्तावित है ।*मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का आयोजन*मुख्यमंत्री जी को आगमन उपरान्त संस्थान द्वारा मराठा संस्कृति अनुसार मुख्य द्वार हनुमान लोक पर स्वागत, चिरंजिवी पथ भ्रमण परिसर भ्रमण, विभिन्न झाकिया, पुष्प वर्षा कर मंदिर प्रांगण तक लाया जाएगा।तद्उपरान्त ढोल पथक, कलश पुजन कर चैखट पूजन हेतू सभामंडप मुख्य द्वार पर विधि विधान से देहडी पूजन करेंगे, पश्यात प्रवेश कर गर्भगृह मे श्रीमूर्ति का पूजन करेेंगे । वही पूजा पश्च्यात निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों का सम्मान करेंगे । पष्चात राम सभा को संबोधित करेंगे।

*हनुमान जन्मोत्सव 2026*धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृखंला में

26 मार्च:सर्वप्रथम 26 मार्च को 12 बजे श्री राम जन्म, गोदावरी उपासनी केन्द्र की बहनो द्वारा, 1. समय 11 बजे मान. मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव द्वारा हनुमान लोक एवं नवनिर्मित सभामंडप का लोकार्पन

2. समय 12 बजे श्री राम जन्म, गोदावरी उपासनी केन्द्र की बहनो द्वारा

,3. प्रतिदिन सुबह 9 बजे से 11 बजे तक हरिकिर्तन वारकरी संप्रदाय के प्रमुख संतो द्वारा

28 मार्च:संध्या 7ः30 बजे श्रद्धेय विवेक जी महाराज द्वारा श्री हनुमत चरित्र का वाचन

,29 मार्च:29 मार्च से 2 अप्रेल प्रतिदिन दोपहर 3बजे से 6 बजे तक पदमविभूषण जगदगुरू रामभद्राचार्य की श्रीराम कथा

, 31 मार्च:समय संध्या 7ः30 बजे देष विदेष मे ख्याति प्राप्त श्री रसराज महाराज सहित 11 हजार श्रद्धालूओं द्वारा सामूहिक सुंदरकांड पाठ,

1अप्रैल:समय रात्रि 8ः30 बजे सुप्रसिद्ध भजन गायिका स्वाति मेहूल की भजन संध्या होगी।

2 अप्रैल:रात्रि 2ः00 बजे महाभिषेक वाराणासी से आये पूरोहितो द्वारा प्रातः 4ः00 बजे महाआरतीये सभी आयोजन आध्यात्मिक एवं धार्मिक वातावरण का निर्माण करेगे। आयोजनों के लिये प्रशासन एवं संस्थान द्वारा वाटरफ्रुफ पंडाल, पेयजल, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन जैसी व्यवस्थायें सुनिष्चित की है। संस्थान का आकलन हैं की 10 लाख से अधिक दर्शनार्थी इस वर्ष हनुमान जन्मोस्तव में आयेंगे।

यह आयोजन आनेवाले समय में जामसांवली धाम को न केवल श्रद्धा का केन्द्र बनायेगा, बल्कि क्षेत्र के विकास, रोजगार और सांस्कृतिक पहचान का भी नया अध्याय लिखेगा।आप सभी से अपेक्षा है, कि मंदिर के प्रचार, प्रसार हेतू सहयोग प्रदाय करें।उक्ताशय की जानकारी मंदिर संस्थान अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने प्रेस वार्ता के माध्यम से दी।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें