Home DHARMA विशाल चुनरी पदयात्रा 2026: 19 से 26 मार्च जामसावली हनुमान मंदिर से...

विशाल चुनरी पदयात्रा 2026: 19 से 26 मार्च जामसावली हनुमान मंदिर से कपूरदा षष्ठी माता मंदिर तक

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर चौरई विधानसभा क्षेत्र में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली विशाल चुनरी पदयात्रा इस वर्ष 19 मार्च (गुरुवार) से 26 मार्च (गुरुवार) 2026 तक श्रद्धा और भक्ति के साथ निकाली जाएगी। यह पदयात्रा जामसावली हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर षष्ठी माता मंदिर कपूरदा में विधिवत समापन होगी।

समिति के अनुसार, हिंदू नववर्ष से प्रारंभ होकर श्रीराम नवमी तक आयोजित यह पदयात्रा पिछले 6 वर्षों से निरंतर जारी है। यात्रा का उद्देश्य मां भगवती की आराधना, क्षेत्र में धार्मिक जागरण और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। आयोजकों ने समस्त श्रद्धालु भक्तों से सपरिवार शामिल होकर यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया है।

चुनरी पदयात्रा 2026 का विस्तृत कार्यक्रम

प्रथम दिवस – 19 मार्च (गुरुवार)जामसावली से लोधीखेड़ा (रात्रि विश्राम)

द्वितीय दिवस – 20 मार्च (शुक्रवार)लोधीखेड़ा से मांगूरली (सवरनी) (रात्रि विश्राम)

तृतीय दिवस – 21 मार्च (शनिवार)मांगूरली से खमारपानी (रात्रि विश्राम)

चतुर्थ दिवस – 22 मार्च (रविवार)खमारपानी से बिछुआ (रात्रि विश्राम)

पंचम दिवस – 23 मार्च (सोमवार)बिछुआ से चांद (रात्रि विश्राम)

षष्ठम दिवस – 24 मार्च (मंगलवार)चांद से लोनिकला श्रीराम जानकी मंदिर (रात्रि विश्राम)

सप्तम दिवस – 25 मार्च (बुधवार)लोनिकला से चौरई (रात्रि विश्राम)

अष्टम दिवस – 26 मार्च (गुरुवार)चौरई से कपूरदा माता मंदिर (यात्रा समापन)

क्षेत्र की मंदिर समितियों का सहयोग इस भव्य धार्मिक आयोजन में कपूरदा, चौरई, चांद, बिछुआ एवं जामसावली की मंदिर समितियों सहित क्षेत्रीय भक्तगण सक्रिय सहयोग प्रदान करेंगे।निवेदक एवं यात्रा संयोजक:संदीप श्रीराम रघुवंशी (अध्यक्ष, चुनरी पदयात्रा समिति) और आयोजकों ने समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर मां भगवती की आराधना करने एवं धार्मिक वातावरण को सशक्त बनाने का आग्रह किया है।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें