Home AGRICULTURE MP गेहूं उपार्जन हेतु किसान पंजीयन 07 फरवरी से 07 मार्च तक

MP गेहूं उपार्जन हेतु किसान पंजीयन 07 फरवरी से 07 मार्च तक

kisan
WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

*कलेक्टर श्री नारायन की अध्यक्षता में जिला उपार्जन समिति की बैठक सम्पन्न* *रबी विपणन वर्ष 2026-27 हेतु गेहूं उपार्जन एवं किसान पंजीयन प्रक्रिया निर्धारित* **

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा/02 फरवरी 2026/* कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कार्यालय स्थित मिनी सभाकक्ष में जिला उपार्जन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत गेहूं उपार्जन हेतु किसान पंजीयन एवं उपार्जन प्रक्रिया का निर्धारण किया गया।बैठक में शासन के निर्देशानुसार जिला स्तरीय एवं विकासखण्ड स्तरीय समितियों के गठन की जानकारी दी गई। ये समितियाँ किसान पंजीयन एवं गेहूं उपार्जन से संबंधित समस्त विवादों का अंतिम निराकरण करेंगी।

बैठक में बताया गया कि शासन द्वारा किसान पंजीयन की अवधि दिनांक 07 फरवरी 2026 से 07 मार्च 2026 तक निर्धारित की गई है। किसान स्वयं निःशुल्क रूप से अपने मोबाइल के माध्यम से किसान एप पर घर बैठे पंजीयन कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त सेवा सहकारी समितियों, विपणन संस्थाओं तथा सशुल्क माध्यम से एमपी ऑनलाइन, कॉमन सर्विस सेंटर कियोस्क, लोक सेवा केंद्र एवं निजी साइबर कैफे के माध्यम से भी किसान पंजीयन करा सकेंगे।कलेक्टर श्री नारायन ने निर्देश दिए कि किसान गिरदावरी में फसल, रकबा एवं फसल की किस्म की प्रविष्टियां सही-सही कराएं, जिससे पंजीयन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो एवं गेहूं उपार्जन की प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।बैठक में डिप्टी कलेक्टर श्री राहुल पटेल, उपसंचालक कृषि जितेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें