निरीक्षण में मिला फायर नियमों का उल्लंघन
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।जिला अग्निशमन अधिकारी अभिषेक दुबे द्वारा आज दिनांक सोमवार को अग्नि सुरक्षा से संबंधित नियमों के उल्लंघन के मामलों में निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान साईं हॉस्पिटल में फायर सिस्टम बंद पाया गया। इसके अतिरिक्त वेलकम डेकोर अभिवादन, नैवेद्यम रेस्टोरेंट एवं गुप्ता हाईट संस्थानों का भी निरीक्षण किया गया। शहर के कई स्थानों पर दिखावटी फायर सिस्टम लगा हुआ है जो चालू ही नहीं है
सभी संबंधित प्रतिष्ठानों को 3 से 7 दिवस के भीतर फायर NOC एवं फायर सिस्टम अपडेट कराने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण न होने की स्थिति में संबंधित प्रतिष्ठानों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।















