थाना देहात पुलिस की गिरफ्त आए आरोपी , दो किलो 300 ग्राम चांदी सहित दो मो.सा. जप्त कुल 9 लाख का मशरुका देहात पुलिस ने किया जप्त तीन आरोपी फरार ,26 जनवरी को रेकी कर दिया था घटना को अंजाम सभी आरोपियों के विरुद्ध अलग अलग थानों में दर्ज है अपराध सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।आवेदक ओमचन्द पिता हरलाल सोनी उम्र 70 साल निवासी गांगीवाडा ने एफ. आई. आर लेख कराया की वह प्रत्येक सोमवार को ग्राम खंसवाडा साप्ताहिक बाजार में सोना चांदी की दुकान लगाता है दिनांक 26.01.2026 दिन सोमवार को ग्राम खंसवाडा में साप्ताहिक बाजार में जहां अपनी टीव्हीएस एक्सल 100 मोपेड गाडी नम्बर MP28SE5671 से सोना-चांदी के जेवर घेला में रखकर ग्राम खंसवाडा बाजार गया था, बाजार समाप्त होने के बाद अपनी टीव्हीएस एक्सल 100 मोपेड गाडी से वापस अपने घर गांगीवाडा आ रहा था शाम 05.45 बजे जैसे ही में भमाडा चौक से कुण्डाली खुर्द वाली रोड से बगीचा के पास पहुंचा उसी समय पीछे से दो मोटर साइकिल से चार व्यक्ति आये और मेरी टीव्हीएस एक्सल गाडी को साईड से टक्कर मारकर मुझे रोड पर गिया दिया और मुझे रोड के नीचे खींचकर ले गये और मारने पीटने लगे और मेरा सोना चांदी से भरा काले कलर का बैग जो गाडी में टंगा था उसे छीनकर ले गाए ।
बैग के अन्दर सोने चांदी के जेवरात थे जिनकी कीमती करीब 300000-(तीन लाख) रुपये थी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर चार अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अप.क्र. 50/26 धारा 309 (6) bns का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक छिन्दवाडा अजय पाण्डे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक अजय राणा के निर्देशन में थाना प्रभारी देहात द्वारा त्वरित कार्यवाही कर अलग अलग टीम गठित की गई सायबर सेल से तकनीकी सहायता प्राप्त कर डिजिटल साक्ष्य के आधार पर घटना स्थल का पी.एस.टी.एन डाटा लिया गया पी. एस.टी.एन डाटा का अवलोकन करने पर देहात पुलिस द्वारा कुछ संदिग्धों को चिन्हित किया गया।
दिनांक 02.02.26 को पुलिस को सूचना मिली की प्रकरण में संदिग्ध आकाश मालवीय और राजेश मालवी जेवरों के बंटवारे को लेकर आपस में झगड रहे हैं जो पुलिस ने दोनों संदिग्धों को काराबोर डेम से अभिरक्षा में लेकर कडाई से पूछताछ की गई जो पूछताछ पर दोनों आरोपीगणों द्वारा सचिन सोनी निवासी सोनी मोहल्ला छोटी बाजार के द्वारा योजना बनाकर गांगीवाड़ा के सराफा व्यवसायी को अपने अन्य साथी बिलाल उर्फ बिल्ला खान, राजेश मालवी, आकाश मालवीय, कीकू उर्फ केकडा, राहुल रसियन, नैतिक उर्फ नैतू एवं एक नाबालिक के साथ मिलकर घटना स्थल पर रेकी कर घटना को अंजाम दिया गया सभी आरोपीगणों द्वारा परासिया रोड में स्थित एक सूने जंगल में जाकर लूटे हुए चांदी के जेवर आपस में बांट लिए थे एवं सोने के जेवर सचिन सोनी के कहने पर केकू उर्फ केकड़ा के पास रखवा दिए थे और संचिन सोनी द्वारा अन्य आरोपीगणों से यह कहा गया था की सोने का रेट जैसे ही बढ़ेगा तब इन सोने के जेवरों को बेचेगें उसके पहले देहात पुलिस ने एक नाबालिक सहित चार आरोपी गणों को गिरफ्तार कर लिया है शेष तीन आरोपी फरार है जिसके लिए अलग अलग पुलिस टीमें तलाश हेतु रवाना की गई है। गिरफ्तार आरोपियों के द्वारा पूर्व में भी शहर के अलग अलग थानों में मारपीट जुआरा के अपराधिक मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तार आरोपी- (1) सचिन पित्ता गोविन्द सोनी उम्र 27 वर्ष निवासी सोनी मोहल्ला छोटी बाजार छिन्दवाडा थाना कोतवाली(2) राजेश पित्ता गोपाल मालवी उम्र 25 वर्ष निवासी काशीनगर थाना देहात(3) आकाश पिता कुमेर मालवीय उम्र 23 साल निवासी काशीनगर थाना देहात(4) विलाल पिता मुस्ताक खान उम्र 26 साल निवासी विसु नगर थाना देहात(5) एक विधि उलंघ्घन कर्ता बालक निवासी महुआ टोला थाना देहात
फरार आरोपीः- (1) शेखर उर्फ केकू उर्फ केकड़ा भारती निवासी चांदामेटा (2) नैतिक उर्फ नेता निवासी परतला थाना देहात (3) राहुल रसियन निवासी परतला थाना देहात
पूर्व आपराधिक रिकार्ड – (1) राजेश पिता गोपाल मालवी निवासी काशीनगर के विरुद्ध पूर्व में थाना देहात में अप.क्र. 53/24 धारा 34 ए आब.एक्ट, 174/24 धारा 294,323,324,427,452,506,34 भादवि 605/24 धारा 34. ए. आब. एक्ट, 164/25 बारा 296,115(2),351(3),3(5) bns, 373/25 धारा 13 जुआ एक्ट
(2) आकाश पिता कुमेर सिंह मालवीय निवासी काशीनगर के विरुद्ध थाना देहात में अप क्र. 445/20 पारा 294,325,324,34 भादवि 3(1)द,3 (1) थे,3(2) (v-a)se/st एक्ट, अप.क्र373/25 धारा 13 जुआ एक्ट
(3) बिलाल उर्फ बिल्ला पिता पप्पू उर्फ मुस्ताक खान के विरुद्ध थाना देहात में अप.क. 145/22 पारा 294,323,324, 341, 363. 365,506,34 भादवि 3(1)द, 3 (1)घ,3 (2) (v-a)sc/st एक्ट, का कायम किया गया है।
(4) सचिन पिता गोविन्द प्रसाद सोनी निवासी छोटी बाजार छिन्दवाडा के विरुद्ध थाना कुण्डीपुरा में अप.क्र. 664/25 धारा 13 जुआ एक्ट, अप.क्र.903/25 धारा 13 जुआ एक्ट
बरामद मशरुका (1) चांदी की पायल 24 जोडी (2) चादी की बिछिया 98 नग (3) चादी की चैन 09 नग (4) चांदी के छोटे कुढे 54 नग (5) चांदी की अंगूठी 55 नग (6) चांदी की हाय 19 नग (7) चांदी का करधन 01 नग (8) चांदी की बाली 17 नग (9) चांदी के लॉकेट 6 नग कुल बजनी 02 किलो 300 ग्राम कीमती करीबन 600000/- (छ लाख रुपए)एक पल्सर मो.सा. क्र. MP28MU1598 कीमती करीबन 150000/-एक बिना नम्बर की पल्सर मो सा. कीमती करीबन 150000/-कुल मशरुका करीबन 900000/- (नौ लाख रुपए)।
विशेष भूमिका निरीक्षक जी. एस. राजपूत थाना प्रभारी देहात, उनि दुर्गेश तिवारी, सउनि संदीप राजपूत, आर. 779 सौरभ बघेल, आर 275 सूरज, आर 148 शेरसिंह, आर. 556 अर्जुन, आर. 1077 आशीष, आर. 414 ब्रजेश आर 836 उमेश, आर. 870 पन्नालाल, थाना देहात, सायबर सैल से आर. आदित्य रघुवंशी, आर. नितिन सिंह, आर. अभिषेक ठाकुर, आर. अंकित शर्मा, की विशेष भूमिका रही।














