सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। 04 अक्टूबर 2025 को करमाझिरी परिक्षेत्र के 39 नम्बर केम्प में मादा हथिनी दामिनी ने सुबह एक नन्हे नर बछड़े को जन्म दिया। वर्तमान में माँ और बछड़ा दोनों स्वस्थ है। दामिनी हाथी वर्ष 2000 में बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व से लाई गई थी। इसकी माँ का नाम अनारकली था। जिस समय इसे लाया गया था तब इसकी उम्र 5 वर्ष थी अभी इसकी उम्र 30 वर्ष हो गई है। उक्त बछड़ा दामिनी और बाली नमक नर हाथी की संतान है बाली हाथी वर्ष 2022 में कर्नाटक राज्य से लाया गया था। इसके पूर्व भी दामिनी ने एक बछडे को जन्म दिया था पर कुछ ही समय मे उसकी मृत्यु हो गई थी।उसके बाद दामिनी ने यह अपना दूसरा बछड़ा दिया है।