सतपुड़ा एक्सप्रेस भोपाल | 13 अप्रैल 2026Civil Contractor Association Madhya Pradesh द्वारा प्रदेश के सभी सिविल ठेकेदारों (भवन, सड़क और ब्रिज निर्माण से जुड़े) की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन 28 अप्रैल 2026 को भोपाल में किया जा रहा है। यह बैठक ठेकेदारों की विभिन्न मांगों और अधिकारों को लेकर एकजुटता दिखाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।
एकजुटता और अधिकारों की लड़ाई के लिए अहम बैठक एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय गोस्वामी के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में मध्य प्रदेश के सभी जिलों से पंजीकृत एवं गैर-पंजीकृत ठेकेदारों ठेकेदार साथियों/ समस्त संगठन पंजीकृत एवं गैर पंजीकृत वा B.A.। के सदस्य गण/ पदाधिकारी गन/ को आमंत्रित किया गया है। संगठन का उद्देश्य शासन-प्रशासन के सामने ठेकेदारों की समस्याओं को मजबूती से रखना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है।
कहां और कब होगी बैठक स्थान: होटल सुदर्शन पैलेस, एमपी नगर जोन-2, रेलवे लाइन के पास, पुराने सरगम सिनेमा के पीछे, भोपाल दिनांक: 28 अप्रैल 2026 ( मंगलवार)समय: दोपहर 12 बजे से
प्रदेशभर के ठेकेदारों से अपील एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रदेश के सभी ठेकेदार साथियों से अपील की है कि वे इस बैठक को निमंत्रण के रूप में स्वीकार करते हुए अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों और अपनी एकता का परिचय दें।
अधिकारियों और मंत्रियों से मुलाकात की भी तैयारी बैठक में शामिल होने वाले ठेकेदारों से एक दिन रुकने की व्यवस्था के साथ आने का अनुरोध किया गया है, ताकि अगले दिन संबंधित अधिकारियों, मंत्रियों और प्रमुख सचिव से समय लेकर व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की जा सके।
संगठन पदाधिकारी अध्यक्ष: विजय गोस्वामी,प्रदेश उपाध्यक्ष: किशोर बोरसे,डॉ. संतोष कटियार,कार्यकारी अध्यक्ष जनरल सेक्रेटरी: मो. यूनुस खान (पप्पा भाई)कोषाध्यक्ष: संतोष असाटी सभी ने संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की है संगठन ने सभी ठेकेदारों से अनुरोध किया है कि वे इस सूचना को अपने साथियों तक जरूर पहुंचाएं, ताकि बैठक में अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित हो सके।















