Home CITY NEWS सांसद बंटी विवेक साहू ने वाल्मिकी समाज को दी सामाजिक भवन की...

सांसद बंटी विवेक साहू ने वाल्मिकी समाज को दी सामाजिक भवन की सौगात

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सांसद ने वाल्मिकी समाज के मंदिर के पास सांसद निधि से बने भवन का किया लोकार्पण

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। नगर पालिक निगम छिन्दवाड़ा के वार्ड नंबर 23 में स्थित वाल्मिकी समाज के मंदिर के पास सांसद निधि से बने सामाजिक भवन का सांसद बंटी विवेक साहू ने गुरूवार की देर शाम को लोकार्पण किया। इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वाल्मिकी समाज का मेरा और मेरे परिवार से वर्षों से पारिवारिक संबंध रहा है। मेरे द्वारा हमेशा ही वाल्मिकी समाज का सहयोग किया गया है और आगे भी हमेशा ही पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब यहा पर भवन बन जाने से वाल्मिकी समाज के लोगों को यहा पर बैठक सहित अन्य कार्यक्रम करने में सुविधा हो सकेगी। कार्यक्रम के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने वाल्मिकी समाज के मंदिर में माथा टेकते हुए पूजा अर्चना भी की।

उल्लेखनीय है कि सांसद बंटी विवेक साहू ने छिन्दवाड़ा के वार्ड नं. 23 में वाल्मिकी समाज के अध्यक्ष व पार्षद जगदीष गोदरे व वाल्मिकी समाज के सामाजिक बंधुओं की मांग एवं महापौर विक्रम अहके और मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला की अनुषंसा पर वाल्मिकी समाज भवन निर्माण के लिए अपनी सांसद निधि से 5 लाख की राषि स्वीकृत की थी। इस राशि से यहा पर एक कक्ष बनकर तैयार हुआ है जिसका कि सांसद बंटी विवेक साहू ने गुरूवार की देर शाम को लोकार्पण किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को अन्य प्रमुख सामाजिक बंधुओं ने भी संबोधित किया।

इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता जगेन्द्र अल्डक, टीकाराम चंद्रवंशी, पप्पू साहू, पप्पू मालवीय, राजू नरोटे, वाल्मिकी समाज के अध्यक्ष व पार्षद जगदीश गोदरे, वाल्मिकी समाज के प्रमुख जनों में पूरण पवार, धनराज पवार, नीरज गोदरे, नीरज डागुर, शदर गोदरे, विशाल चौहान, महेन्द्र पवार, आशीष सारवान, अमित सारवान, अंकित चौहान, अविनाश चौहान, रफ्तार मेहरोलिया, मीत पवार, नवीन पवार, महेश कटारे, नवीन चंदेल, पूरूषोत्तम ठाकुर, दिलीप वाल्मिकी, विरेन्द्र कटारिया सहित बड़ी संख्या में वाल्मिकी समाज के सामाजिक बंधु उपस्थित थे।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें