Home CITY NEWS अमरवाड़ा:भारतीय किसान संघ ने मनाई बलराम जयंती

अमरवाड़ा:भारतीय किसान संघ ने मनाई बलराम जयंती

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

किसानों ने लिया स्वदेशी खेती का संकल्प

सतपुड़ा एक्सप्रेस अमरवाड़ा: भारतीय किसान संघ द्वारा शुक्रवार को बड़े उत्साह के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय ढाबा रोड में बलराम जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत हलधर भगवान बलराम की पूजा और हल-अरद (कृषि उपकरणों) के सम्मान से हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।

किसान संघ सभा को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष राजेश साहू द्वारा बलराम जयंती को कृषक जागरूकता दिवस के रूप में मनाते हुए किसानों से जैविक खेती, देशी बीजों का संरक्षण और रसायन मुक्त कृषि अपनाने का आह्वान किया। भारतीय किसान संघ के प्रचार प्रसार प्रमुख आलोक सूर्यवंशी के ने बताया कि भगवान बलराम भारतीय किसान संस्कृति और परिश्रम के प्रतीक हैं। वे हल और मूसल धारण कर किसान के श्रम, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता का संदेश देते हैं।

जिला प्राकृतिक प्रमुख रामसुरेश वर्मा द्वारा कार्यक्रम में हल पूजा, किसान सम्मेलन, बीज संरक्षण पर चर्चा और किसानों को प्राकृतिक खेती के लाभ और लागत कम करने के उपाय बताए गए। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया।

जिला जैविक प्रमुख पूरन लाल इनवाती ने कहा, “हम बलराम जी के मार्ग पर चलकर ही धरती का संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित खेती कर सकते हैं। आज का संकल्प है – स्वदेशी बीज, जैविक खेती और किसान एकता।”

जिला प्राकृतिक प्रमुख रामसुरेश वर्मा,जिला जैविक प्रमुख पूरन लाल इनवाती,तहसील अध्यक्ष राजेश साहू,तहसील मंत्री नीलेश जघेला,उपाध्यक्ष गोविंद साहू,प्रचार प्रसार प्रमुख आलोक सूर्यवंशी सदस्य संतोष वर्मा,बालमुकुंद वर्मा,रविशंकर वर्मा,मनोज कहार,आशुतोष जाघेला,कमलेश जाघेला,घनश्याम यादव एवं अन्य संघ के अन्य सम्माननीय सदस्य उपस्थित रहे

कार्यक्रम के अंत में सभी किसानों नेभगवान बलराम की जय घोष के साथ नारा लगाया

“कौन बनाता हिंदुस्तान भारत का मजदूर किसान”

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें