Home CRIME छिंदवाड़ा में MD ड्रग्स तस्करी का खुलासा: कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों...

छिंदवाड़ा में MD ड्रग्स तस्करी का खुलासा: कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत छिंदवाड़ा की कोतवाली पुलिस ने एमडी ड्रग्स की तस्करी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 15 ग्राम एमडी ड्रग्स, दो दोपहिया वाहन, तीन मोबाइल फोन और 3,700 रुपये नकद सहित कुल करीब 3 लाख 81 हजार 200 रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के मुताबिक, थाना कोतवाली पुलिस को 6 सितंबर 2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि विशाल विश्वकर्मा दोपहिया वाहन से इंडस्ट्रियल एरिया इमलीखेड़ा में एमडी ड्रग्स पाउडर लेकर आने वाला है। वहीं अनिमेष सूर्यवंशी, निवासी न्यूटन परासिया, एमडी ड्रग्स बेचने के लिए आने वाला है।सूचना के आधार पर थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर तत्काल मौके के लिए रवाना की गई। टीम ने इंडस्ट्रियल एरिया इमलीखेड़ा में घेराबंदी कर मुखबिर के बताए स्थान से विशाल विश्वकर्मा और अनिमेष सूर्यवंशी को पकड़ लिया।

15 ग्राम MD ड्रग्स समेत लाखों का सामान जब्त,पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 15 ग्राम एमडी ड्रग्स, दो दोपहिया वाहन, दो मोबाइल फोन और 2,700 रुपये नकद बरामद हुए। जब्त सामग्री को विधिवत कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।पुलिस पूछताछ में विशाल विश्वकर्मा ने कथित तौर पर बताया कि एमडी ड्रग्स पाउडर उसने नागपुर निवासी अब्दुल रशीद कुरैशी से खरीदा था। इसके बाद पुलिस ने नागपुर पहुंचकर अब्दुल रशीद कुरैशी की तलाश की और उसे गिरफ्तार किया।

अब्दुल रशीद के कब्जे से पुलिस ने एक दोपहिया वाहन, 1,000 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन जब्त किया। पूछताछ में उसके द्वारा एमडी ड्रग्स पाउडर विशाल विश्वकर्मा को बेचने की जानकारी सामने आने की बात पुलिस ने कही है।

कुल 3.81 लाख रुपये का मशरूका जब्त,पुलिस प्रेस नोट के अनुसार कार्रवाई में कुल 15 ग्राम एमडी ड्रग्स कीमती करीब 37,500 रुपये, तीन मोबाइल फोन करीब 1.80 लाख रुपये, दो दोपहिया वाहन करीब 1.60 लाख रुपये और 3,700 रुपये नकद, यानी कुल लगभग 3,81,200 रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।

आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया,पुलिस के मुताबिक आरोपी विशाल विश्वकर्मा के खिलाफ पूर्व में जिला सिवनी में एमडी ड्रग्स, चोरी और मारपीट के करीब आठ मामले दर्ज हैं। वहीं आरोपी अब्दुल रशीद कुरैशी के खिलाफ नागपुर में बलवा और मारपीट के मामले पंजीबद्ध बताए गए हैं।तीनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय छिंदवाड़ा में पेश किया। पुलिस का कहना है कि मामले में मादक पदार्थ बेचने और खरीदने वाले नेटवर्क की कड़ियों को खंगाला जा रहा है।

पुलिस टीम की अहम भूमिका,कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक चौधरी, निरीक्षक आशीष कुमार धुर्वे, उनि नारायण सिंह बघेल सहित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा द्वारा कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई है।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें