Home CITY NEWS शिक्षक शिल्पकार की भांति करते है भावी पीड़ी का निर्माण : बंटी...

शिक्षक शिल्पकार की भांति करते है भावी पीड़ी का निर्माण : बंटी विवेक साहू

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सांसद ने छिन्दवाड़ा में आयोजित भव्य समारोह में किया हजारोें शिक्षकों का शॉल श्रीफल और उपहार से सम्मान,भव्य समारोह में पहुंचे हजारों शिक्षकों पर सांसद ने की पुष्पों की वर्षा

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा। शिक्षकों ने भारतवर्ष में आने वाली पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, त्याग और समर्पण की शिक्षा देने के साथ शिक्षण कार्य को आपने पूर्ण लगन और श्रध्दा से किया है। अनेक विषम परिस्थितियों और अल्प संसाधनों के बाद भी अपने देश के भविष्य को बनाने में अपना संपूर्ण योगदान दिया है। शिक्षक शिल्पकार की भांति भावी पीड़ी का निर्माण करते है। उक्त आशय के उद्गार छिन्दवाड़ा में शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य शिक्षक सम्मान समारोह के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने व्यक्त किए।इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने सर्वप्रथम शिक्षकों पर पुष्प वर्षा कर उनका सम्मान भी किया।

सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न महान शिक्षाविद डॉक्टर सर्वपल्ली राधाष्णन जी को स्मरण करते हुए और आपको सम्मानित करते हुए हम अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे है। उन्होंने कहा कि सनातन काल से ही भारतवर्ष शिक्षा जगत में अग्रणी रहा है। हमारे ऋषि मुनियों, आचार्यों, कुलगुरूओं और शिक्षकों ने इस पावन धरती को अपने अथक प्रयासों से सींचा और भारत को विश्व गुरू बनाया है। शिक्षक एक शिल्पकार की भांति कार्य करते हुए भावी पीड़ी का निर्माण करते है। सच्चे अर्थों में वे एक राष्ट्र निर्माता है।

सांसद बंटी विवेक साहू ने कार्यक्रमों में उपस्थित सभी शिक्षकों को नमन करते हुए कहा कि शिक्षक हमारे जीवन में गुरु के समान होते हैं, जो हमें आगे बढ़ने का मार्ग दिखाते हैं और हमारी प्रकृति व संस्कृति से अवगत कराते हैं। वास्तव में शिक्षक भगवान का ही स्वरूप हैं, जो भावी पीढ़ी को एक शिल्पकार की भांति गढ़ते हैं। उनके शिष्य आगे चलकर राष्ट्र निर्माण और समाज उत्थान के सपनों को साकार करते हैं। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, पुर्व विधायक रमेश दुबे, जिला महामंत्री विजय पांडे सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन संजय सिन्हा एवं राकेश कुमार डेहरिया ने किया।

सांसद ने किया हजारों शिक्षकों का सम्मान ,शिक्षक सम्मान समारोह के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने सर्वप्रथम पूर्व राज्यपाल अनुसूईया उईके, राष्ट्रपति पुरूस्कार प्राप्त शिक्षक मुरलीधरराव, सुश्री सुरेन्द्र कौर खंडूजा, विनोद तिवारी, दिेनेश भट्ट, विजय अनंद दुबे, विष्णु नेमा, मो. शाहिद अंसारी, रघुवीर राय, श्रीमती संध्या विश्वकर्मा, राज्यपाल पुरूष्कार प्राप्त शिक्षकों में श्रीमती भावना शर्मा, श्रीमती अमिता शर्मा, राकेश मालवी, श्रीमती अभिलाषा भांगरे, श्रीमती आरती भादे, छबिलाल अहिरवार, पी.आर. चौरिया को सम्मानित किया। इसके बाद सांसद श्री साहू ने जिला शिक्षा अधिकारी जगदीश इरपाचे सहित कार्यक्रम में पहुंचे दोनों जिलों के हजारों शिक्षकों को अपने हाथों से शॉल श्रीफल व उपहार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

पूर्व राज्यपाल ने शिक्षकों को दी बधाई,छिन्दवाड़ा में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोंह के दौरान पूर्व राज्यपाल अनुसूईया उईके ने समस्त शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई देते हुए कहा कि सांसद बंटी विवेक साहू द्वारा हर वर्ष शिक्षकों का सम्मान किया जाना एक सराहनीय कदम है। छिन्दवाड़ा व पांढुर्णा जिले में सांसद और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये जा रहे है। जिसके लिए मैं उन्हें बधाई देती हूं।भाजपा के जिला प्रभारी ने कहा शिक्षकों का सम्मान सराहनीय कार्य छिन्दवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा के जिला प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि सांसद बंटी साहू द्वारा लगातार इस 15 वर्ष शिक्षकों का सम्मान किया जाना एक सराहनीय कार्य है। उन्होंने दोनों जिलो में शिक्षकों द्वारा किये जा रहे कार्य की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षकों की मेहनत का ही परिणाम है कि आज इतनी बड़ी संख्या में जिले के बच्चों का जे.ई. और नीट में चयन हुआ है। आगे यह संख्या शिक्षकों की मेहन्त से और भी बढेगी।

छिन्दवाड़ा के कार्यक्रम में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित छिन्दवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महापौर विक्रम अहके, मंडल अध्यक्ष सौरभ ठाकुर, अंकुर शुक्ला, नवीन बारस्कर, श्रीमती लीला बजोलिया, रमाकांत पटेल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता वर्मा, भाजपा जिला महामंत्री कमलेश उईके, जिला मंत्री गरीमा प्रतीक दामोदर, सांसद प्रतिनिधि अलकेश लांबा, रोहित पोफली, दिनेशकांत मालवी, संतोष पटेल, भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय झांझरी, लखन वर्मा, टीकाराम चंद्रवंशी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष जगेन्द्र अल्डक, वरिष्ठ भाजपा नेता चन्द्रकुमार चन्दू जैन, प्रभुनारायण नेमा, राजू नरोटे, बिट्टू मंडराह, रवि मालवी, जीत सिंह, बलराम साहू, मनोज कुशवाह, नीरज भारद्वाज, पंकज पाटनी, माया बंदेवार, श्रीमती बरखा मंजीत बेदी, अवधूत काले, जया विश्वकर्मा, शिल्पा पहाड़े, वर्षा विश्वकर्मा, रानी सूर्यवंशी, विवेक चौहान, नगर निगम के सभापतिगण, पार्षदगण, समस्त कॉलेजों और स्कूलों के प्रचार्यागण सहित दोनों जिलों से पहुंचे बड़ी संख्या में शिक्षकगण उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें