Home DHARMA कांवड़ लेकर निकले शिव भक्त, बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा कोयलांचल

कांवड़ लेकर निकले शिव भक्त, बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा कोयलांचल

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

परासिया के राम मंदिर से प्रारंभ हुई कांवड़ यात्रा -निर्धारित मार्गों से होते हुए हिंगलाज़ मंदिर पहुंचे श्रद्धालुजन

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा:- मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं पूर्व सांसद नकुलनाथ की धार्मिक भावनाओं के अनुरूप ब्लॉक कांग्रेस कमेटी परासिया के द्वारा कांवड़ यात्रा निकाली गई, जिसमें परासिया सहित जिलेभर से आए कांग्रेस के वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण, पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तजन सम्मिलित हुए। भगवान शिव के प्रिय मास सावन की शुरुआत हो चुकी है और चारों ओर बम-बम बोले के जयकारे लगाए जा रहे हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कांवड़ यात्रा करने से भगवान शिव काफी प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख, शांति व समृद्धि बनी रहती है।

परासिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने छिन्दवाड़ा-पांढुर्ना संसदीय क्षेत्र में सुख, शांति व समृद्धि की कामना के लिए कांवड़ यात्रा की। परासिया राम मंदिर से पवित्र माह सावन के प्रथम सोमवार को कांवड़ यात्रा निकाली गई जो निर्धारित मार्गों से होते हुए हिंगलाज मंदिर पहुंची, सर्वप्रथम शिव भक्तों ने विधि विधान से पूजा-अर्चना की जिसके पश्चात कांवड़ यात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा मार्ग में शिव भक्तों के भीतर खासा उत्साह देखने को मिला।श्रीराम मंदिर परासिया में अपने पूर्व निर्धारित समायनुसार जिले के वरिष्ठ कांग्रेसजन, विधायकगण सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण श्रद्धालुजन एकत्रित हुए।

विधि विधान से पूजन- अर्चन के उपरांत कांग्रेसजन कांधों पर कांवड़ लेकर भोले के जयकारे लगाते हुए निर्धारित मार्गों से रवाना हुए। चांदामेटा, बड़कुही, इकलहरा व अम्बाड़ा होते हुए कांवड़ यात्रा हिंगलाज माता मंदिर पहुंची। सम्पूर्ण मार्ग में कांवड़ यात्रियों के साथ क्षेत्र के श्रद्धालु भक्त जन जुड़ते गए और कांरवा बढ़ता गया। भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन कांवड़ियों का जगह-जगह सभी सामाजिक लोगों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। देर शाम हिंगलाज माता मंदिर पहुंचे कांवड़ियों ने जल अर्पित कर माता रानी के चरणों में माथा टेका और विशेष पूजन अर्चना की। उपस्थित भक्तजनों ने छिन्दवाड़ा व पांढुर्ना संसदीय क्षेत्र के लिए सुख, शांति व समृद्धि की कामना की साथ ही क्षेत्र के विकास व उन्नति के लिए आशीर्वाद मांगा।

आयोजित कांवड़ यात्रा में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे, कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद राय, विधानसभा प्रभारी राजीव तिवारी, परासिया विधायक सोहन वाल्मीक, जामई विधायक सुनील उइके, इंद्रपाल पटेल, कमल राय, गोविंद बिजौलिया, मानक बेलवंशी, धनश्याम तिवारी, गोलू पटेल, एकलव्य याहके, गगन खंडूजा, गुड्डा यदुवंशी, आर.के वर्मा, दीपक बनवारी, मुकुल दुबे, राजा राय, बसंत मालवी, वीरबहादुर सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्तागण व सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें