Home NATIONAL सुनीता विलियम्स की ऐतिहासिक वापसी: अंतरिक्ष से पृथ्वी पर सफल लैंडिंग…

सुनीता विलियम्स की ऐतिहासिक वापसी: अंतरिक्ष से पृथ्वी पर सफल लैंडिंग…

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस ।भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर ने 9 महीने के लंबे मिशन के बाद अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS)से सफलतापूर्वक पृथ्वी पर वापसी की है। उनकी लैंडिंग 19 मार्च 2025 को फ्लोरिडा के तट के पास समुद्र में हुई।

9 महीने तक ISS में रहीं सुनीता सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 5 जून 2024 को बोइंग के स्टारलाइनर से अंतरिक्ष के लिए रवाना हुए थे। हालांकि, तकनीकी खामियों के कारण उनकी वापसी में देरी हुई, जिससे वे ISS पर 9 महीने तक रहे।

सफल लैंडिंग और वैज्ञानिक महत्व उनकी सुरक्षित वापसी स्पेसएक्स के क्रू ड्रैगन अंतरिक्ष यान के माध्यम से हुई। यह मिशन भविष्य में मानव अंतरिक्ष उड़ानों को और अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनाने में मदद करेगा। #### भारत में खुशी की लहर सुनीता विलियम्स की इस ऐतिहासिक वापसी पर भारत और अमेरिका दोनों देशों में खुशी की लहर है। उनके पैतृक गांव झुलासन, गुजरात में विशेष प्रार्थनाएं आयोजित की गईं।

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर ने नौ महीने तक अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में रहने के बाद सफलतापूर्वक पृथ्वी पर वापसी की।उनकी सफलता ने भारत और वैश्विक अंतरिक्ष अनुसंधान समुदाय को गौरवान्वित किया है।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें