हमने जो विकास पंद्रह माह में किया वो भाजपा बीस साल में भी नहीं कर पाई – नकुलनाथ
-मेरे संसदीय क्षेत्र के परिवारजनों का साथ ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा:- मेरे पिता आदरणीय कमलनाथ जी ने युवा अवस्था से लेकर आज तक लगातार जिले के विकास के लिये कार्य किया, क्योंकि आप सभी का प्यार और विश्वास उनके साथ हैं। संसदीय क्षेत्र के परिवारजनों को यह वचन देता हूं कि मैं भी उनकी तरह प्रत्येक वर्ग के उत्थान और जिले के विकास के लिये अपनी जवानी व जीवन समर्पित करता हूं। उक्त उदगार आज जिले के युवा सांसद नकुलनाथ ने परासिया विधानसभा क्षेत्र में आयोजित दो जनसभाओं में व्यक्त किये।
सांसद श्री नकुलनाथ ने बिजौरी गुमाई व झुर्रे में आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि आप लोगों के आशीर्वाद से श्री कमलनाथ जी की पंद्रह माह की सरकार में जो विकास कार्य हुये हैं उसका एक हिस्सा भी भाजपा 20 वर्ष की सरकार में नहीं कर पाई हैं। मेरे जिले के विकास का इतिहास 44 वर्ष पुराना है और इसमें मेरे योगदान से अधिक मेरे जिले के सम्मानीय मतदाताओं का सबसे बड़ा योगदान है जिनका प्यार और आशीर्वाद नाथ परिवार को सदा ही मिला है। आज मैं आप लोगों से एक वचन लेकर जाऊंगा कि हमारे रिश्तों की डोर समय के साथ मजबूत होगी चाहे कोई कुछ भी कहे। विकास के कार्य मैं आप लोगों को क्या बताऊं आप सभी तो गवाह हैं विकास कार्यों के। क्योंकि जो कार्य हुये हैं उनकी जानकारी आप लोगों को मुझसे ज्यादा है, किन्तु जो सवाल उठाते हैं वे यह जान लें कि महज पंद्रह माह की सरकार में सीएम स्वरोजगार ऋण योजना-बेरोजगार द्वारा अपना व्यवसाय संचालन हेतु ऋण योजना, इंदिरा गांधी वृद्धा पेंशन 300 से 600 रुपये सभी पेंशनधारी को दी गई। मुख्यमंत्री कर्मकार मण्डल में पुत्री के विवाह हेतु भाजपा की सरकार में मिलने वाली राशि 25 हजार को बढ़ाकर 51000 की थी। किसान कर्जमाफी में 27 लाख किसानों का 50 हजार से 2 लाख तक का कर्ज माफ किया। खाद्यान्न वितरण प्रणाली में 4 किलो गेहूं व 1 किलो चावल प्रति व्यक्ति प्रदान करने की व्यवस्था बनाई। 100 रुपये में 100 यूनिट बिजली, घरेलू विद्युत कनेक्शन 5 से 6 हजार रुपये में उपलब्ध कराये गये। नया सवेरा योजना के तहत प्रसूति सहायता 18000 रुपये प्रदान की गई और मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अन्तर्गत वधु के खाते में 48000 रुपये प्रदान किये गये। भाजपा ने तो इन राशियों में भरपूर कटौती की है।
सांसद श्री नाथ ने अपने उदबोधन में आगे कहा कि यही नहीं मेडिकल, यूनिवर्सिटी, हॉर्टिकल्चर, केन्द्रीय विद्यालय सहित विभिन्न कार्य हुये हैं ये सब आपके साथ से ही संभव हो पाया है और यह हमारे विकास का इतिहास है। सांसद श्री नाथ ने जनसभाओं में उपस्थित अपार जनसमूह को सम्बोधित करते हुये कहा कि जब भाजपा के लोग आयें तो उनसे उनका विकास का रिकॉर्ड अवश्य पूछियेगा। आयोजित जनसभा को पूर्व प्रभारी मंत्री सुखदेव पांसे ने भी सम्बोधित किया है।
खाद की बोरियों से हटाई जाये प्रधानमंत्री की...
नकुल कमलनाथ के प्रयासों से साकार होंगे सपने
-जिले के जरूरतमन्द 110 विद्यार्थियों को प्राप्त होगा आवासीय प्रशिक्षण
-पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वेस्टर्न कोलफील्ड लिमि. को लिखा था पत्र
-पूर्व सीएम के पत्र पर...
राज्य स्तर इंडियन कराटे प्रतियोगिता छिंदवाड़ा प्रथम,शहडोल द्वितीय,मंडला तीसरे स्थान पर
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा - मध्य प्रदेश स्पोर्ट्स कराते एसोसिएशन से अधिकृत 15 वीं मध्य प्रदेश राज्य स्तर इंडियन कराटे प्रतियोगिता का दो दिवसीय आयोजन...
अमरवाड़ा: निकली बाबा महाकाल की शाही सवारी
श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब जगह-जगह नगर वासियों ने पुष्प प्रसाद से किया स्वागत
सतपुड़ा एक्सप्रेस अमरवाड़ा (आलोक सूर्यवंशी): पवित्र सावन के महीने में श्री महाकाल...
मोहगांव के छत्रापुर में जुआ पकड़ाया, चार आरोपी गिरफ्तार
11,350 रूपये नगद सहित ताश के पत्ते व अन्य सामग्री जप्त
सतपुड़ा एक्सप्रेस पांढुर्णा/सौसर — जिला मुख्यालय में आयोजित कांग्रेस की किसान आक्रोश रैली...
सावधान कहीं आप भी तो नहीं हो रहे व्हाट्सएप से ब्लैकमेलिंग के शिकार
अगर आप भी ऐसी किसी आपराधिक गतिविधि से परेशान हैं तो इसमें बिलकुल डरने की आवश्यकता नहीं …सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा:यदि आपके पास व्हाट्स एप...
आई.आई.एम.अहमदाबाद में सतपुड़ा ऑरेंज ब्रांड का किया गया प्रचार-प्रसार
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा-महात्मा गांधी नेशनल फेलो की ट्रेनिंग के दौरान फ़ेलोज़ के लिए गत दिवस आई.आई.एम.अहमदाबाद में एक दिवसीय आजीविका मेला संपन्न हुआ ।...
जिला अस्पताल से बिना इलाज मरीज को भगाया
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा- बीते दिनों जिला अस्पताल से बुजुर्ग मरीज को इलाज दिए बिना ही भगा दिया गया जबकि जिला अस्पताल छिंदवाड़ा में अस्पताल...
बोलेरो में लगी आग जलकर हुई खाक,अचानक कुएं में कूदि महिला…
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा: जुन्नारदेव के अंतर्गत ग्राम पंचायत सांगा खेड़ा कट्टा नदी के पास अभी अभी कुछ समय पहले अचानक बोलेरो वाहन में आग...
मुख्यमंत्री ने सौंसर में छत्रपति शिवाजी महाराज की अश्वारोही प्रतिमा का किया अनावरण
मुख्यमंत्री श्री चौहान 103 करोड़ 77 लाख रूपये से अधिक के 40 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन कियासतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा: प्रदेश के मुख्यमंत्री...






















