प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास व धर्मस्व विभाग के राज्य मंत्री श्री लोधी ने प्रदान किए प्रशस्ति पत्र
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाडा/ प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास व धर्मस्व विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी ने स्थानीय पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने पर पुलिस विभाग के 61 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र वितरित कर पुरस्कृत किया । इस अवसर पर म.प्र.राज्य भारिया विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष दिनेश कुमार अंगारिया, कलेक्टर मनोज पुष्प और पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा भी उपस्थित थे।
प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास व धर्मस्व विभाग के राज्य मंत्री श्री लोधी द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह, 8वीं वाहनी विशेष सशस्त्र बल के उप सेनानी पी.एल.परतेती व निरीक्षक सचिन भट्टे, उप पुलिस अधीक्षक यातायात रामेश्वर प्रसाद चौबे, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा सुश्री प्रियंका पांडे, जिला अभियोजन अधिकारी समीर पाठक, सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परितोष देवनाथ व संजय शंकर पाल, निरीक्षक कोतवाली थाना उमेश गोल्हानी, देहात थाना गणपत सिंह उईके व लावाघोघरी थाना छत्तूसिंह सरेयाम, रक्षित केन्द्र के सूबेदार लोहित शेंडे, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सूबेदार (शीघ्रलेखक) राजकुमार धुर्वे, उप निरीक्षक चौकी प्रभारी सावरी अनिल उईके, थाना प्रभारी कुंडीपुरा महेन्द्र शाक्य, जिला विशेष शाखा के हेमंत यादव व सुश्री सविता विश्वकर्मा, थाना प्रभारी मोहखेड़ महेन्द्र भगत, फिंगर प्रिंट शाखा सत्येन्द्र बघेल, चौकी प्रभारी देलाखारी दिनेश बघेल, बटकाखापा थाना के अजय सल्लाम व थाना यातायात के दिवाकर मिश्रा और सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार दुबे, भूमेन्द्र तुरकर, केशव इंगले, शेख आजाद व ब्रिजेश रघुवंशी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरूस्कृत किया गया ।इसी प्रकार प्रधान आरक्षक सर्वश्री नरेश कहार, रामदयाल मरावी, लोकेश बघेल, नीतेश ठाकुर, सुरेन्द्र बघेल, मुजीब खान, चंद्रशेखर सोनी, कैलाश वर्मा, उत्तम मालवीय, विनोद मर्सकोले, दिनेश वर्मा, गौरीशंकर बेलवंशी, प्रेमसिंह भवदिया, हरिपाल चौधरी व सुनील मर्सकोले तथा आरक्षक सर्वश्री संतोष धुर्वे, सुश्री अनिता मेश्राम, प्रतीक नागवंशी, अखिलेश पंद्रे, राजू भारती, नितिन सिंह, आदित्य रघुवंशी, मोहित चंद्रवंशी, अतुल राजपूत, रूमन मेरावी, रत्नभूषण, दीपक शर्मा, जितेन्द्र पाल, राहुल कुमार, फूलभान शाह व महिला आरक्षक सुश्री जयश्री सरयाम, सुश्री सरस्वती उईके, विजेन्द्र विश्वकर्मा व बीरनलाल उईके को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरूस्कृत किया गया ।















