Home MORE आंचलिक कृषि अनुसंधान केन्द्र में मक्का फसल किस्मों के फील्ड ट्रायल का...

आंचलिक कृषि अनुसंधान केन्द्र में मक्का फसल किस्मों के फील्ड ट्रायल का निरीक्षण

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

विकसित किस्में मक्का उत्पादक किसानों के लिए होंगी उपयोगी

कृषि वैज्ञानिकों ने ग्राम मानकादेही में किया आलू उत्पादक कृषक के खेत का निरीक्षण

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाडा :उप संचालक कृषि जितेन्द्र कुमार सिंह ने कृषि वैज्ञानिकों व कृषि अधिकारियों के साथ किया आंचलिक कृषि अनुसंधान केन्द्र में मक्का फसल किस्मों के फील्ड ट्रायल का निरीक्षण किया गया , जिसमे  सह संचालक आंचलिक कृषि अनुसंधान केन्द्र चंदनगांव डॉ.विजय पराडकर, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र चंदनगांव डॉ.डी.सी.श्रीवास्तव,  कृषि वैज्ञानिक एवं कृषि अधिकारियों द्वारा आंचलिक कृषि अनुसंधान केन्द्र चंदनगांव द्वारा विकसित की जा रही नवीन मक्का फसल किस्मों के फील्ड ट्रायल का निरीक्षण किया गया। ये विकसित किस्में मक्का उत्पादक किसानों के लिए उपयोगी होंगी।

कृषि वैज्ञानिकों ने ग्राम मानकादेही में किया आलू उत्पादक कृषक के खेत का निरीक्षण

कृषि विज्ञान केन्द्र देलाखारी व  तामिया के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ.आर.सी.शर्मा और डॉ.एस.के.अहिरवार द्वारा ग्राम मानकादेही के उन्नत कृषक श्री अशोक यदुवंशी के प्रक्षेत्र पर पहुंचकर उन्नत तकनीक से लगाई गई आलू फसल का निरीक्षण किया गया और क्षेत्र के किसानों को आलू उत्पादन के साथ ही फसल चक अपनाते हुए मिर्च व स्वीट कार्न की फसल का उत्पादन कर अधिक उत्पादन लेने  के संबंध में विस्तृत तकनीकी मार्गदर्शन दिया गया।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें