Home MORE मेडिकल, विश्वविद्यालय व हॉर्टिकल्चर कॉलेज लेगा पूरा आकार- नकुलनाथ

मेडिकल, विश्वविद्यालय व हॉर्टिकल्चर कॉलेज लेगा पूरा आकार- नकुलनाथ

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

-एग्रीकल्चर का सपना भी होगा साकार

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा:- पहली दफा हमने सौ रुपये में सौ यूनिट बिजली का वादा पूरा किया, अबकी बार हम सौ यूनिट मुफ्त और दो सौ यूनिट बिजली हाफ होगी। पंद्रह माह की सरकार में वृद्धा पेंशन तीन सौ रुपयों से बढ़ाकर छह सौ रुपये की थी और इस बार सीधे बारह सौ रुपये करेंगे। प्रत्येक परिवार का 25 लाख रुपयों का स्वास्थ्य और दस लाख रुपये का दुर्घटना बीमा होगा। यह वादे नहीं वचन है जो क्रमश: दिसम्बर माह में श्री कमलनाथ जी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही पूरे होने प्रारम्भ होंगे। उक्त उदगार आज सांसद नकुलनाथ ने अपनी जनसभाओं में व्यक्त किये।अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के हर्रई ब्लॉक के ग्राम बटकाखापा व खिरकी घाट में आयोजित विशाल जनसभाओं को सम्बोधित करते हुये सांसद नकुलनाथ ने कहा कि मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय और हॉर्टिकल्चर कॉलेज पूरा आकार लेंगे साथ ही एग्रीकल्चर कॉलेज का सपना भी साकार होगा। हमारे जिले के साथ ही पड़ोसी जिलों के छात्र-छात्राओं को गुणवत्तायुक्त उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु श्री कमलनाथ जी द्वारा खोले गये इन शैक्षणिक संस्थाओं को पूर्ण आकार लेने से भाजपा की सरकार ने रोका है जिसका जवाब आप सभी को देना है। प्रदेश के 27 लाख और जिले के 75 हजार किसानों की कर्जमाफी श्री कमलनाथ जी ने पंद्रह माह की सरकार में की अब पुन: किसान कर्जमाफी प्रारम्भ होगी और जिले व प्रदेश का किसान खुशहाल होगा। सांसद श्री नाथ ने उपस्थित अपार जनसुमदाय से कहा कि भाजपा की विदाई का दिन 17 नवम्बर तय किया गया है इस दिन जब आप विधायक कमलेश शाह को चुनने के लिये पंजे की बटन दबायेंगे तो आपका यह मत श्री कमलनाथ जी के हाथों को मजबूती प्रदान करेगा साथ ही मुख्यमंत्री भी चुनेगा।बाइक रैली में शामिल हुये नकुलनाथ:- युवक कांग्रेस के तत्वावधान में निकाली गई बाइक रैली में सम्मिलित होकर सांसद श्री नकुलनाथ ने युवाओं का मनोबल बढ़ाया। जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष एकलव्य याहके के नेतृत्व में निकाली गई इस बाइक रैली में दो हजार से अधिक युवा सम्मिलित हुये और नगर के गणमान्य मतदाताओं से कमलनाथ जी को मुख्यमंत्री चुनने की अपील की।

———————————

चुनावी कथा सुनाने आये बाबा को छोटी नजर आई  हवाई पट्‌टी

 –बाबा योगी आदित्यनाथ, छिन्दवाड़ा कमलनाथ के साथ- दीपक सक्सेना

 छिन्दवाड़ा:- देश और प्रदेश में जब-जब युवा विकास और रोजगार की बात करता है  तब-तब भाजपा धर्म को आड़े लाती है और शांति की  फिज़ा में जात-पात का जहर खोलकर चुनावी लाभ अर्जित करने का  प्रयास करती है, यही असफल प्रयास आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपनी चुनावी सभा के माध्यम से किया है, किन्तु वे नहीं जानते कि यह छिन्दवाड़ा जिले की  जागरूक और शांतिप्रिय जनता है जो अपनी खुली आंखों से  देख रही है कि पहली दफा यह अवसर आया है जब  भाजपा के केन्द्रीय, प्रादेशिक मंत्रियों व अन्य राज्यों के  मुख्यमंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री की छिन्दवाड़ा में रेलमपेल  रही।

मप्र शासन के पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना ने अपनी जारी  प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि आज उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री अपनी चुनावी कथा सुनाने के लिये छिन्दवाड़ा  पहुंचे और उनका उड़न खटोला इमलीखेड़ा स्थित हवाई  पट्‌टी पर उतरा जहां से वे सड़क मार्ग से होते हुये नगर के दशहरा मैदान पहुंचे। इस सम्पूर्ण मार्ग में उन्होंने श्री नकुल-कमलनाथ के द्वारा खोले गये स्किल सेन्टर,  एफडीडीआइ से लेकर नगर की चमचमाती हुई सड़कों को देखा। नगर के दशहरा मैदान से अपनी चुनावी कथा सुनाते हुये सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि छिन्दवाड़ा की  एयर स्ट्रिप बहुत छोटी है तो अगर छोटी है तो उनके संज्ञान में यह बात आनी नितांत आवश्यक है कि इस चुनावी  साल में अभी तक भाजपा के दर्जनभर केन्द्रीय और  प्रादेशिक आयातित नेताओं के हवाई जहाज उसी हवाई पट्‌टी पर उतरे हैं, लेकिन उसके विस्तार के लिये बीते 9 साल से केन्द्र और 18 वर्ष से राज्य की भाजपा सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाये, शायद स्थानीय भाजपा नेता  योगी जी को यह बताना भूल गये कि छिन्दवाड़ा के विकास पुरूष श्री कमलनाथ जी ने अपनी पंद्रह माह की  सरकार में 6.72 करोड़ से एयरपोर्ट निर्माण की मंजूरी देने के साथ ही एक सर्वे भी पूरा हो चुका था और यह एयर स्ट्रिप तिकाड़ी में बननी थी, लेकिन सत्ता की लोभी  भाजपा ने कांग्रेस की सरकार गिरा दी और एयरपोर्ट निर्माण पर रोक लगा दी और इसके लिये स्वयं उनकी पार्टी के  विकास विरोधी स्थानीय नेता जिम्मेदार है जिन्होंने एयरपोर्ट  निर्माण में भरपूर अड़चनें लगाई है और जिस  हवाईपट्‌टी  पर योगी जी उतरे थे वह हवाई पट्‌टी भी श्री कमलनाथ जी की देन है। भाजपा की कथनी और करनी को जिले की जनता ने  अपनी खुली आंखों से देखा है जिसका जवाब देने के लिये स्वयं जनता तैयार बैठी है।

जात-पात में फंस गई बाबा की चुनावी कथा:- बाबा की  विफल चुनावी कथा जात पात और धर्म तक सीमित रही  विकास और रोजगार के मुद्दे हवा हो गये। भ्रष्टाचार और महंगाई के विषयों से जनता को भटकाते हुये बाबा ने धर्म का राग अलापा है। उन्हें कर्नाटक की याद आई पर मणिपुर में जारी  अत्याचार और अपराध की याद नहीं आई। यही नहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास कहने के लिये कुछ नहीं था तो उन्होंने चुनाव आचार संहिता का खुला उल्लंघन करते हुये उपस्थित मतदाताओं से जाति के आधार पर मतदान करने की गुहार लगाई इस मामले की कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ की ओर से लिखित शिकायत जिला सहायक रिर्टनिंग अधिकारी से की गई है।


थम जायेगा प्रचार पर, बदलेंगे नहीं विचार-  प्रियानाथ

 -बहू ने बेटी बनकर मतदाताओं का मन जीता

छिन्दवाड़ा:- कभी बुजुर्ग महिलाओं का आशीर्वाद लेकर, कभी बहनों को गले लगाकर नवनिहालों को गोद में उठाकर तो कभी युवतियों की सहेली बनकर कांग्रेस नेत्री  प्रिया नकुलनाथ ने अपने ग्रामीण व नगरीय जन सम्पर्क में सभी का मन जीता है। एक बहू और एक बेटी की भूमिका में घर आंगन से  लेकर चौक चूल्हा तक अपनी आमद देने वाली प्रियानाथ ने मतदाताओं को केवल अपने परिवार का सदस्य माना  और सीधे-सीधे सच्चाई का साथ देने की अपील की।

अपने जनसम्पर्क व ग्राम सम्पर्क के दौरान श्रीमती प्रियानाथ ने ग्राम जुमनिया, राजाखोह व टेकाथावड़ी सहित छिन्दवाड़ा ग्रामीण के अन्य समीपस्थ ग्रामों में भ्रमण कर महिला समूहों से चर्चा की। अपने उदबोधन में प्रियानाथ ने कहा कि वर्तमान विधानसभा चुनावों का प्रचार आज थम जायेगा परन्तु ना तो हमारे विचार बदलेंगे और न ही हमारा संकल्प बदलेगा, उन्होंने कहा कि पिछले 18 वर्षों के भाजपा शासन में हर वर्ग की महिलाओं ने हर तरह के अत्याचार सहे हैं। उन्हें अपमानित किया गया, रोजगार के सपने दिखाये, भावनाओं में बहाया गया, लखपति बनाने का प्रलोभन दिया गया परन्तु उसे सामाजिक सुरक्षा नहीं दी गई, उसके बेबसी के आंसू नहीं पोछे गये, जिले और प्रदेश की नारी को भाजपा केवल एक वोट बनाकर रख दिया है।

श्रीमती नाथ ने कांग्रेस और भाजपा की सोच में अंतर बताते हुये कहा कि कमलनाथ जी ने प्रदेश की महिलाओं के मान सम्मान, समाज में उनके स्थान और बोरियों की ऊंची उड़ान को प्रमुखता दी न कि उन्हें मतलब के रिश्तों में बांधकर अपना स्वार्थ सिद्ध किया। श्रीमती नाथ ने सभी बैठकों और सभाओं में यही विनम्र अपील की कि हम सभी को ईश्वर ने यह शुभअवसर उपलब्ध कराया है कि हम अपने छिन्दवाड़ा में बैठकर अपने घर से अपने प्रदेश के मुख्यमंत्री को चुन रहे हैं इमें इस अवसर पर अधिक से अधिक मतदान कर कांग्रेस प्रत्याशियों को सफल बनाकर कमलनाथ जी को मुख्यमंत्री बनाना है।


नकुलनाथ के समक्ष अतिथि शिक्षक संघ ने कांग्रेस को दिया समर्थन

छिन्दवाड़ा:- प्रदेश की भाजपा सरकार से सताये हुये मप्र अतिथि शिक्षक संघ के सैकड़ों पदाधिकारियों ने आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष  कमलनाथ के निज निवास शिकारपुर कमलकुंज पहुंचकर कांग्रेस को अपना समर्थन दिया है। कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में अतिथि शिक्षक संघ की प्रमुख मांगों को प्राथमिकता से सम्मिलित किया जिसको लेकर उन्होंने  कमलनाथ व  नकुलनाथ का आभार मानते हुये संघ का पूर्ण समर्थन कांग्रेस को दिया है।

प्रदेश और जिला स्तर के शासकीय स्कूलों की शैक्षणिक गतिविधियों को वर्षों से सम्भाल रहे अतिथि शिक्षक संघ को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से केवल आश्वासन और घोषणायें मात्र मिली है, जबकि उनकी जायज मांगों को लगातार दरकिनार किया गया है। भाजपा सरकार की नीतियों से नाराज म.प्र अतिथि  शिक्षक संघ ने अपना समर्थन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष  कमलनाथ को दिया है। पदाधिकारियों ने छिन्दवाड़ा सांसद नकुलनाथ के समक्ष पीसीसी चीफ कमलनाथ को अपना पूर्ण समर्थन दिया साथ ही यह भी कहा कि अतिथि शिक्षक संघ पूरे प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में कार्य करेगा। सांसद  नकुलनाथ ने उपस्थित अतिथि शिक्षकों को आश्वस्त किया है कि उनकी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जायेगा। इस अवसर पर अतिथि शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष के.सी पवार एवं प्रदेश महासचिव संतोष कहार सहित संघ के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

………….

परम्परानुसार कमलनाथ ने जामई में ली चुनाव की  अंतिम सभा

 –हजारों-हजार की संख्या में उमड़ा जन सैलाब

छिन्दवाड़ा:- सन 1980 से निर्धारित मतदान विधी के पूर्व शासन के निर्देशानुसार प्रचार विराम के अंतिम दिन श्री कमलनाथ ने अपने सभी चुनावों की ऐतिहासिक जनसभा जामई में ली है। अपनी चुनावी परम्परा के अनुसार आज भी श्री कमलनाथ ने जामई में आयोजित ऐतिहासिक जनसभा में अपने उदगार व्यक्त किये। श्री नाथ का यह उदबोधन चुनावी भाषण नहीं बल्कि  अपने परिवार के सदस्यों के बीच एक खुली चर्चा की कि हमने बीते वर्षों में क्या खोया, क्या पाया और हमारी नेक नीयत के बदले में सत्ता के दलालों ने हमारे घर-घर हमारे छिन्दवाड़ा को क्या-क्या क्षति पहुंचाई।

श्री कमलनाथ ने पूर्ण आत्मविश्वास से कहा कि जामई में डब्ल्यूसीएल की जमीन पर पट्‌टों का कोई विवाद नहीं रहेगा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही इस समस्या का तत्काल निराकरण किया जावेगा। उन्होंने अपने पंद्रह महीने के कार्यकाल की जानकारी देते हुये बताया कि हम छिन्दवाड़ा वाले धोखेबाज या दगाबाज नहीं है मैं चाहता तो विधायक खरीद सकता था परन्तु सौदेबाजी की कुर्सी पर अगर मैं बैठता तो मेरे अपने छिन्दवाड़ा परिवार के लोग ही मुझसे नाराज होते जाते।

श्री नाथ ने कहा कि मैं बार-बार यह कहता आया हूं कि यह चुनाव हमारे जिले और प्रदेश के भविष्य का चुनाव है। 17 नवम्बर को आपको प्रदेश का एक नया इतिहास लिखना है।

 –हजारों-हजार की संख्या में उमड़ा जन सैलाब

छिन्दवाड़ा:- सन 1980 से निर्धारित मतदान विधी के पूर्व शासन के निर्देशानुसार प्रचार विराम के अंतिम दिन श्री कमलनाथ ने अपने सभी चुनावों की ऐतिहासिक  जनसभा जामई में ली है। अपनी चुनावी परम्परा के अनुसार आज भी श्री कमलनाथ ने जामई में आयोजित ऐतिहासिक जनसभा में  अपने उदगार व्यक्त किये। श्री नाथ का यह उदबोधन चुनावी भाषण नहीं बल्कि  अपने परिवार के सदस्यों के बीच एक खुली चर्चा की कि  हमने बीते वर्षों में क्या खोया, क्या पाया और हमारी नेक नीयत के बदले में सत्ता के दलालों ने हमारे घर-घर हमारे छिन्दवाड़ा को क्या-क्या क्षति पहुंचाई।

श्री कमलनाथ ने पूर्ण आत्मविश्वास से कहा कि जामई में डब्ल्यूसीएल की जमीन पर पट्‌टों का कोई विवाद नहीं  रहेगा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही इस समस्या का तत्काल निराकरण किया जावेगा। उन्होंने अपने पंद्रह महीने के कार्यकाल की जानकारी देते हुये बताया कि हम छिन्दवाड़ा वाले धोखेबाज या दगाबाज नहीं है मैं चाहता तो विधायक खरीद सकता था परन्तु सौदेबाजी की कुर्सी पर अगर मैं बैठता तो मेरे अपने छिन्दवाड़ा परिवार के लोग ही मुझसे नाराज होते जाते।

श्री नाथ ने कहा कि मैं बार-बार यह कहता आया हूं कि यह चुनाव हमारे जिले और प्रदेश के भविष्य का चुनाव है। 17 नवम्बर को आपको प्रदेश का एक नया इतिहास  लिखना है।

कांग्रेस ने चौरई के तीन कार्यकर्ता निष्कासित किये

छिन्दवाड़ा:- पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाये जाने पर कांग्रेस अनुशासन समिति ने चौरई विधानसभा क्षेत्र के तीन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। माचागोरा क्षेत्र के मनीष गौतम, पालहरी से राहुल लिल्हारे एवं चिचगांव से नेमी वर्मा निरंतर कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति के खिलाफ जाकर कार्य कर रहे थे।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार अनुशासन समिति के संज्ञान में मामला आया तो तीनों ही कार्यकर्ताओं को अपने आचरण में सुधार लाने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके उपरांत भी मनीष, राहुल और नेमी ने अपनी पार्टी विरोधी गतिविधियों पर विराम नहीं लगाया जिसके चलते कांग्रेस की अनुशासन समिति ने ठोस निर्णय लेते हुये तीनों को पार्टी से निष्कासित कर उन्हें सौंपी गई सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया है।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें