सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा/ कृषि उपज मंडी समिति छिंदवाड़ा के सचिव ने बताया कि दीपावली पर्व और विधान सभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत आगामी 17 नवंबर 2023 को मतदान होने के कारण कृषि उपज मंडी समिति छिन्दवाडा में 10 से 19 नवंबर 2023 तक नीलामी का कार्य बंद रहेगा। उन्होंने सभी कृषकों, हम्माल, तुलावटी व व्यापारियों को सूचित किया है कि निर्धारित अवधि में कृषि उपज का क्रय-विक्रय एमपी फार्म गेट ऐप के माध्यम से किया जा सकता है। आगामी 20 नवंबर 2023 से कृषि उपज की नीलामी नियत समय से प्रारंभ होगी।
राष्ट्रीय समिति द्वारा नाइजर (रामतिल/जगनी) के अनुसंधान कार्य का अवलोकनछिन्दवाड़ा/ 08 नवंबर 2023/ जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के अंतर्गत कार्यरत आंचलिक कृषि अनुसंधान केन्द्र में अखिल भारतीय समन्वित रामतिल अनुसंधान परियोजना, छिन्दवाड़ा द्वारा पादप आनुवांशिकी एवं सस्य तकनीकी विभाग के अंतर्गत संचालित अनुसंधान कार्य का आज राष्ट्रीय समिति द्वारा अवलोकन किया गया । आई.सी.ए.आर.-पी.सी. यूनिट (तिल एवं रामतिल) द्वारा दिये गये कार्य का पूरा परिपालन करते हुये शत-प्रतिशत पालन किये जाने पर राष्ट्रीय समिति की टीम द्वारा कार्य की सराहना की गई।आंचलिक कृषि अनुसंधान केन्द्र के सह संचालक डॉ.विजय कुमार पराडकर ने बताया कि भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के प्रोजेक्ट को-आर्डिनेटर (तिल एवं रामतिल) डॉ.आनंद कुमार विश्वकर्मा, जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के आंचलिक कृषि अनुसंधान केन्द्र छिन्दवाड़ा के सह संचालक अनुसंधान डॉ.पराड़कर, उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह, तकनीकी सहायक श्रीमती अरूणा देवी अहिरवार और जगनी परियोजना के को-आर्डिनेटेड ब्रीडिंग एवं एग्रोनामी ट्रायल का अवलोकन किया गया तथा सभी ट्रायल दिये गये मापदंड पर उपयुक्त पाये गये।
