Home MORE नाथ परिवार के कारण स्थानीय नेतृत्व को नहीं मिल रहा है मौका:...

नाथ परिवार के कारण स्थानीय नेतृत्व को नहीं मिल रहा है मौका: प्रहलाद पटेल

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने गुरुवार को भाजपा कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से कमलनाथ को आड़े हाथों लेते हुए, पीसीसी चीफ कमलनाथ की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी से की। उन्होंने कहा कि कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ ने छिंदवाड़ा की कांग्रेस पर कब्जा कर लिया है, इसी कारण कांग्रेस में स्थानीय नेतृत्व को मौका नहीं मिला। श्री सिंह ने कहा कि मैं परिवारवाद का विरोधी हूं, तुष्टिकरण का विरोधी हूं। परिवारवाद और तुष्टिकरण कांग्रेस का चरित्र है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान श्री पटेल कमलनाथ पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का दोहरा चरित्र है। श्री सिंह ने कहा कि कमलनाथ नकली हिंदू हैं। मैंने छिंदवाड़ा की धरती पर पैदल चलकर भाजपा के लिए वोट मांगे। अपने भाई विवेक बंटी साहू के लिए प्रचार करने छिंदवाड़ा आया हूं। मैं जमीन पर भी सो सकता हूं। हवा में भी उड़ सकता हूं। कमलनाथ या उनके बेटे ऐसा करके बताएं। कमलनाथ और उनके बेटे जमीनी नेता नहीं हैं, इसलिए कांग्रेस को समाप्त करना है।

बताया को कमलनाथ थका हुआ चेहरा: कमलनाथ के मुख्यमंत्री चेहरे पर सवाल उठाते हुए श्री पटेल ने कहा कि ये उनकी राजनैतिक इच्छा शक्ति है। लोकतंत्र में उनका विश्वास है, तो मेरे सवालों का जवाब दें। वो थका हुआ चेहरा हैं। थके हुए नेता हैं। वो एक किमी पैदल चल नहीं सकते। वो नहीं चल सकते तो संतान को पैदल चला दें। कमलनाथ 6 साल से प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। वो किसी एक जिले में बैठक लेने गए हों, तो बताएं। 15 महीने मुख्यमंत्री रहे। सचिवालय से बाहर ही नहीं निकले। हमारे उम्मीदवार ने जो काम किया है मैं उसे बेहतरीन मानता हूं। कमलनाथ किस वार्ड में कार्यकर्ता या नेता के नाते गए हैं बता दें।कांग्रेस में थका हुआ है नेतृत्व, जोड़-तोड़ से चुनाव जीत जाना महत्वपूर्ण नहीं होताप्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बूथ की कमलनाथ को नॉलेज नहीं। राजनीति में जोड़-तोड़ से चुनाव जीत जाना महत्वपूर्ण नहीं होता। ये कांग्रेस का आपा खोने का तरीका है। कांग्रेस किसी भी कीमत पर भाजपा का मुकाबला नहीं कर सकती। ये वही कमलनाथ हैं, जिन्होंने कहा था कि 6 महीने पहले प्रत्याशी घोषित करेंगे, लेकिन 32 दिन पहले बमुश्किल घोषित कर पाए। इसके बाद मध्यप्रदेश में इस्तीफे की जो झड़ी लगी, वो छुपी नहीं। टिकिट के बाद दो थके हुए नेताओं का जो संवाद हुआ, वो सभी ने देखा है। कमलनाथ खुद दिग्विजय से कह रहे हैं कि बच्चे के कपड़े फाड़ो। दिग्विजय कमलनाथ को अपने बेटी को लेकर कह रहे हैं।कांग्रेस के वचन पत्र में झूठ, लालच और भ्रम फैलाने की गारंटीचौरई से भाजपा की टिकट घोषित नहीं होने के सवाल पर उन्होंने कहा- जो भी फैसला होगा, अच्छा होगा।

कांग्रेस के वचन पत्र को उन्होंने झूठ, लालच और भ्रम फैलाने की गारंटी बताया

मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर श्री पटेल ने कहा- अटकलबाजी से राजनीति नहीं होती। प्रहलाद पटेल ने कहा कि हमारी तुलना कमलनाथ से और दिग्विजय सिंह से नहीं होनी चाहिए। कांग्रेस में दूसरी पीढ़ी में नेतृत्व क्षमता नहीं है। हम लोग दूसरी पीढ़ी के नेता हैं। हमारे यहां तीसरी पीढ़ी भी तैयार है। प्रेसवार्ता के दौरान प्रहलाद सिंह पटेल के साथ भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष प्रियवर सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर दौलत सिंह, जिला महामंत्री परमजीत सिंह विज, दारा जुनेजा, जिला कार्यालय मंत्री अलकेश लाम्बा, जिला मींडिया प्रभारी संदीप सिंह चौहान, जिला सह मीडिया प्रभारी विक्रम सोनी, भाजपा नेता शिव मालवी, संतोष राय सहित पदाधिकारीगण उपस्थित रहे ।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें