Home MORE हम ना भयभीत हो और ना भयभीत करें। दानव को हराने के...

हम ना भयभीत हो और ना भयभीत करें। दानव को हराने के लिए महा दानव नहीं बना जाता: प्रहलाद पटेल

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। भाजपा खेल प्रकोष्ठ के तत्वाधान में बुधवार को स्थानीय पूजा लॉज में खिलाड़ियों से संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि, मैं यहां आई इतनी सारी ऊर्जा को नमन करता हूं। सबसे पहले ये कहना चाहता हूं कि हमारी ऊर्जा से हम ना भयभीत हो और ना भयभीत करें। दानव को हराने के लिए महा दानव नहीं बना जाता। श्री सिंह ने कहा कि मैं साइंस कॉलेज जबलपुर में पढ़ता था। इस समय वॉलीबॉल में मैदान के पठ्ठों का ही चयन हुआ करता था। हमारी टीम ने इंटर कॉलेज फाइनल खेला। हम उस समय छात्र नेता थे लेकिन हम खेल में कभी राजनीति नहीं करते। जबलपुर में एक बहुत प्रसिद्ध खिलाड़ी मधु यादव थीं, जिन्होंने ने 11 से 12 बार राष्ट्रीय खेल में प्रदेश को रिप्रजेंट किया, लेकिन उन्हें कभी अवार्ड नहीं मिला। उमा जी खेल मंत्री थी तब उन्हें दो साल बाद अवार्ड मिला। बालाघाट सांसद था तब मैं नक्सलवादियों की हिट लिस्ट में था इसलिए रात में वॉलीबॉल खेलता था। उस खेल का उद्देश्य अपनी क्षमता बढ़ाना बहुत आवश्यक था।

श्री सिंह ने कहा कि जैसा अभी मुझे तिवारी जी ने बताया कि मेरे छोटे भाई बंटी साहू ने खेल को बढ़ावा देने के लिए खेल महोत्सव करवाया, मैं उनको धन्यवाद धन्यवाद देता हूँ कि खेल को प्लेटफार्म दिया। हम कबड्डी की राष्ट्रीय प्रतियोगिता गोटेगांव में करवाते है। गांव का ग्राउंड हमने खुद खोदकर समाज के परिश्रम से बनाया है। खिलाड़ी काम में कभी शर्म नहीं करता। श्री सिंह ने कहा गांव कस्बों से ये ऊर्जा आती हैं। इस ऊर्जा को सही दिशा साधन मिलना चाहिए। खेल में राजनीति नहीं होना चाहिए। मैं आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं आप लोग आने वाले समय में जिले प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे। मां भगवती आपको शक्ति दे ताकि आप अपने क्षेत्र में सफलता प्राप्त करें। विवेक बंटी साहू को धन्यवाद जो उन्होंने इतनी अच्छी प्रतिभाओं से मुलाकात करवाए। श्री सिंह ने कहा कि  जैसा तिवारी जी ने फुटबॉल ग्राउंड की दुर्दशा के बारे में बताया उसके  लिए मैं आपको वचन देता हूं कि अगर मुझे मौका मिला तो ग्राउंड के लिए आपको दिन नहीं घंटे गिनने पड़ेंगे ।

भाजपा जिलाध्यक्ष एवं भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल का स्वागत करते हुए कहा कि खेल के इन प्रतिभाओं के बीच अपने समय के एक उत्कृष्ट वॉलीबॉल खिलाड़ी हमारे बीच आए हैं। श्री प्रहलाद पटेल जी बहुत अच्छे मार्गदर्शक हैं। विश्वामित्र अवार्ड प्राप्त केआर तिवारी ने अपने अनुभव खिलाड़ियों से साझा किए। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल जी का ध्यान शहर के फुटबॉल ग्राउंड की दुर्दशा की ओर आकर्षित करवाया।इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष दौलत सिंह ठाकुर, भाजपा जिला कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रियवर सिंह ठाकुर, बैडमिंटन के पूर्व खिलाड़ी श्री खान, सर्वोत्तम हेल्थ क्लब के संचालक श्री ठाकुर, बॉडी बिल्डर रवि अहिरवार, ग्याशुद्दीन पाशा, श्री गोखे, नितिन खंडेलवाल, भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी विक्रम सोनी, कुश्ती संघ से श्री यादव सहित बड़ी संख्या में खेल से जुड़े कोच एवं खिलाड़ी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रिजवान कुरैशी द्वारा किया गया।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें