Home CITY NEWS मेहरा समाज महासभा की बैठक सम्पन्न

मेहरा समाज महासभा की बैठक सम्पन्न

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

संगठन विस्तार, युवा-महिला भागीदारी और सामाजिक एकता पर हुआ मंथन

  • ​कुसमेली सामाजिक भवन में जुटी जिला इकाई
  • ​सामाजिक भवन प्रांगण में अतिथियों ने किया पौधरोपण

​सतपुड़ा एक्सप्रेस / छिंदवाड़ा:मेहरा समाज महासभा मध्य प्रदेश सामाजिक संगठन की जिला इकाई छिंदवाड़ा की एक महत्वपूर्ण बैठक कुसमेली स्थित सामाजिक भवन में सतीश डेहरिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष मेहरा मनोज डेहरिया सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया।

​बैठक के प्रारंभ में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष लखनलाल डेहरिया ने सामाजिक एकता, अखंडता और महासभा के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए समाज के उत्थान की रूपरेखा रखी। बैठक में छिंदवाड़ा जिला कार्यकारिणी के गठन, संगठन में महिला व युवा शक्ति के सक्रिय समावेश तथा समाज के सभी उपवर्गों को जोड़ते हुए जिले, तहसील से लेकर गांव-गांव तक संगठन के उद्देश्यों के प्रचार-प्रसार पर विस्तार से चर्चा की गई।

​सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मेहरा मनोज डेहरिया ने कहा कि हमारी कमजोरी का मुख्य कारण बिखराव है। जिस दिन पूरा समाज एक मंच पर आकर एक आवाज बनेगा, उस दिन हमारी शक्ति और अधिकारों को कोई नजरअंदाज नहीं कर सकेगा। बैठक में उपस्थित अन्य सामाजिक बंधुओं ने भी समाज सुधार और संगठन को सशक्त बनाने को लेकर अपने सुझाव साझा किए।

​बैठक के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अतिथियों व पदाधिकारियों द्वारा सामाजिक भवन के प्रांगण में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रदेश महासचिव कोमल भावरकर ने उपस्थित सभी स्वजातीय बंधुओं का आभार व्यक्त किया।

​इस अवसर पर प्रदेश महासचिव कोमल भावरकर, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष लखन डेहरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष दयाराम डेहरिया, सुरेश डेहरिया, प्रेम डेहरिया, राधेलाल भावरकर, देवेंद्र डेहरिया, हरीसिंह डेहरिया, संतोष वस्त्राणे, मंगल प्रसाद भावरकर, दुर्गेश डेहरिया, हरीश नागले, कपिल डेहरिया, सवी डेहरिया, हरिओम डेहरिया सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें