Home CITY NEWS बड़कुही नगर परिषद में आयोजित कलेक्टर जनसुनवाई शिविर में देखने को मिला...

बड़कुही नगर परिषद में आयोजित कलेक्टर जनसुनवाई शिविर में देखने को मिला एक अनोखा नजारा

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

* – जनता के सच्चे सेवक बनकर पहुंचे पूर्व जनपद अध्यक्ष रईस खान, कलेक्टर के सामने मजबूती से रखी रावनवाड़ा-दिखावनी सड़क की मांग*_

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। बड़कुही नगर परिषद में आयोजित कलेक्टर जनसुनवाई शिविर में एक ऐसा नजारा देखने को मिला जो सच्चे जनसेवक की पहचान कराता है। परासिया के पूर्व जनपद अध्यक्ष रईस खान समय पर आम नागरिक के रूप में शिविर में पहुंचे और जनता के बीच बैठकर बड़ी गंभीरता से उनकी समस्याएं सुनते रहे।

जब जनसुनवाई खत्म हुई, उसके बाद उन्होंने अपनी बात को बड़ी मजबूती और दृढ़ता के साथ कलेक्टर महोदय के समक्ष रखा और उन्हें अवगत कराया कि साहब, रावनवाड़ा से दीघा वानी तक की सड़क वर्षों से पूरी तरह जर्जर हो चुकी है और डब्ल्यूसीएल (WCL) द्वारा इसमें कोई सुधार नहीं किया जा रहा है, जिससे हजारों लोगों का आना-जाना दूभर हो गया है और यह समस्या बहुत बड़ी और गंभीर है। उन्होंने जनहित में इस महत्वपूर्ण सड़क का निर्माण कार्य अति शीघ्र शुरू कराने की मांग की।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें