Home MORE जप्त रेत परिवहन को लेकर विवाद, खनिज विभाग और पूर्व सरपंच ने...

जप्त रेत परिवहन को लेकर विवाद, खनिज विभाग और पूर्व सरपंच ने थाने में कराई FIR

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा, । चांद क्षेत्र में अवैध रेत के कारोबार को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। विभाग द्वारा जप्त रेत को रात के अंधेरे में उठाए जाने और ट्रैक्टरों के जरिए परिवहन किए जाने के आरोपों के बीच अब मामले में खनिज विभाग और पूर्व सरपंच द्वारा थाने में FIR दर्ज कराए जाने की जानकारी सामने आई है।

रात 3 बजे से सुबह 6 बजे तक रेत उठाने का आरोप,पूर्व सरपंच रीना पहाड़े के अनुसार, खनिज विभाग द्वारा जब्त की गई रेत को कथित तौर पर रात करीब 3 बजे से सुबह 6 बजे के बीच ट्रैक्टरों के माध्यम से उठाया जा रहा था। रविवार दोपहर जब रेत से भरे ट्रैक्टर को ले जाने का प्रयास किया गया, तो पूर्व सरपंच सहित ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और ट्रैक्टर रोकने की कोशिश की।आरोप है कि इसी दौरान विवाद की स्थिति बनी और ट्रैक्टर को रोकने पहुंचे लोगों के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।

उपसरपंच पर भी लगाए गए गंभीर आरोप,पूर्व सरपंच रीना पहाड़े ने ग्राम पंचायत के उपसरपंच रामनाथ सोलंकी पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि खनिज विभाग द्वारा जब्त रेत को बिना विभागीय अनुमति के उठाए जाने के पीछे कथित रूप से संरक्षण और इशारे की भूमिका रही है।हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है। संबंधित पक्षों का बयान और पुलिस जांच इस मामले में महत्वपूर्ण होगी।

जुलाई 2025 में जब्त हुई थी करीब 285 घन मीटर रेतपूर्व सरपंच के मुताबिक, मेहरा देव टेकड़ी मोहल्ला क्षेत्र में जुलाई 2025 में खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए करीब 285 घन मीटर अवैध रेत का भंडारण जब्त किया था। इसके बाद जब्त रेत को तत्कालीन सरपंच रीना पहाड़े और ग्राम पंचायत की सुपुर्दगी में रखा गया था।अब इसी जब्त रेत को कथित तौर पर चोरी-छिपे उठाने के आरोप सामने आने के बाद विवाद बढ़ गया है।

FIR के बाद जांच पर टिकी नजरें,मामले में खनिज विभाग और पूर्व सरपंच की ओर से थाने में FIR कराए जाने के बाद पुलिस जांच शुरू होने की संभावना है। अब यह जांच का विषय होगा कि जब्त रेत को किसके निर्देश पर और किस अनुमति के आधार पर उठाया जा रहा था। साथ ही वायरल वीडियो में दिखाई दे रही घटना और लगाए गए आरोपों की भी पुलिस द्वारा जांच की जाएगी।अवैध रेत कारोबार को लेकर क्षेत्र में पहले से चल रहे विवाद के बीच FIR के बाद प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई पर स्थानीय लोगों की नजर बनी हुई है।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें