Home CITY NEWS 10 से 17 वर्ष के विद्यार्थी बनायेंगे प्रोजेक्ट

10 से 17 वर्ष के विद्यार्थी बनायेंगे प्रोजेक्ट

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।भारत सरकार के राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी संचार परिषद् (विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी मंत्रालय) नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय बाल विज्ञान सम्मेलन का आयोजन प्रति वर्ष पूरे देश में किया जाता है। यह शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले 10-17 वर्ष आयु समूह के बाल वैज्ञानिक को स्थानीय समस्या पर आधारित प्रोजेक्ट प्रस्तुत करने हेतु एक सशक्त मंच प्रदान करती है।

जिला शिक्षा अधिकारी छिंदवाड़ा/ पांढुर्णा द्वारा स्कूलों को प्रोजेक्ट बनाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों से किसी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाता बल्कि पंजीयन करने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है। इसमें 2 विद्यार्थियों और एक मार्गदर्शी शिक्षक का पंजीयन करना होता है।जूनियर वर्ग में 10 से 14 वर्ष के तथा सीनियर वर्ग में 14-17 वर्ष के विद्यार्थी होते है। ( आयु की गणना 31 दिसम्बर 2026 के आधार पर होगी )। इसमें जिला स्तर से श्रेष्ठ परियोजनाओ को राज्य स्तर पर आमंत्रित किया जाता है।

इस वर्ष का मुख्य विषय ‘सततता के लिए विज्ञान एवं नवाचार हैं। इसके अंतर्गत बच्चे अपशिष्ट प्रबंधन, ऊर्जा, जल संरक्षण, कृषि, खाद्य, स्वास्थ्य और सतत विकास हेतु भारतीय परंपराओं का उपयोग अंतर्गत किसी एक स्थानीय समस्या को लेकर अपने शोध पत्र (प्रोजेक्ट रिपोर्ट) प्रस्तुत करेंगे।

इसमें भाग लेने के लिए n-csc.in पर 31 अगस्त 2026 तक पंजीयन कर सकते हैं। पंजीकृत बाल वैज्ञानिक जिला स्तर पर अपने प्रोजेक्ट का प्रस्तुतीकरण करेंगे। जिला स्तरीय आयोजन सितंबर/अक्टूबर माह में आयोजित होगा जिसकी सूचना पृथक से दी जाएगी। अधिक जानकारी हेतु डॉ अभिलाषा भांगरे जिला समन्वयक छिंदवाड़ा 9424323999 एवं भास्कर लोखंडे जिला समन्वयक पांढुर्णा 9424317104 से संपर्क किया जा सकता है।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें