सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा ।अपनी संस्कृति, आस्था एवं परंपराओं के संरक्षण और निर्वहन के लिए सदैव अग्रणी रहा है। विगत 50 वर्षों से अधिक समय से महाशिवरात्रि पर्व पर त्रिशूल भेंट की गौरवशाली परंपरा का निर्वहन कर रही श्री चौरागढ़ पंच कमेटी, श्री बड़ी माता मंदिर एवं श्री राम मंदिर, छोटी बाज़ार, छिंदवाड़ा द्वारा आज महाराष्ट्र बीड जिले स्थित पवित्र परली वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग में श्रद्धापूर्वक त्रिशूल भेंट किया गया।इस अवसर पर समिति के युवा साथियों का एक प्रतिनिधिमंडल परली वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग पहुंचा तथा मंदिर ट्रस्ट को विधिवत त्रिशूल समर्पित किया। कार्यक्रम में मंदिर के सचिव बाबासाहेब देशमुख जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस पावन अवसर पर समिति के श्री मनु चौरसिया, समकित जैन, अनुज चौरसिया, विदित साहू, व्योम छेनीय, कपिल जैन, ध्रुव सोनी, गगन सोनी, आदित्य सराठे, रितेश सूर्यवंशी सहित अनेक युवा साथी उपस्थित रहे। मंदिर के विद्वान पंडितों द्वारा विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन के उपरांत इस त्रिशूल को मंदिर प्रांगण में भक्तों के दर्शनार्थ स्थापित किया जाएगा। यह त्रिशूल छिंदवाड़ा की आस्था, संस्कृति एवं समर्पण का प्रतीक बनकर सदैव श्रद्धालुओं को गौरवान्वित करेगा। आप सभी को विदित है कि समिति द्वारा वर्ष 2013 से 2025 के मध्य भारत के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में त्रिशूल भेंट करने का गौरवशाली कार्य संपन्न किया जा चुका है। यह उपलब्धि समस्त छिंदवाड़ा वासियों, भक्तजनों एवं समिति सदस्यों के सहयोग, विश्वास एवं आशीर्वाद का परिणाम है। इस पवित्र एवं ऐतिहासिक यात्रा के सफल आयोजन हेतु श्री चौरागढ़ पंच कमेटी, श्री बड़ी माता मंदिर एवं श्री राम मंदिर, छोटी बाज़ार समस्त श्रद्धालुओं, सहयोगकर्ताओं एवं छिंदवाड़ा वासियों के प्रति हृदय से आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त करती है।















