सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व को लेकर जिला गौली समाज छिंदवाड़ा द्वारा इस वर्ष भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। समाज ने जन्माष्टमी पर्व को यादगार बनाने के लिए छिंदवाड़ा और जुन्नारदेव में विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है।
4 सितंबर को छिंदवाड़ा में निकलेगी भव्य शोभायात्राजिला गौली समाज की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को परासिया रोड स्थित पुराने आरटीओ ऑफिस के पीछे बने श्री राधा-कृष्ण मंदिर में सुबह 9 बजे से 10 बजे तक विशेष हवन-पूजन और आरती होगी।इसके बाद सुबह 11 बजे पुलिस ग्राउंड, छिंदवाड़ा से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने स्थित ग्राउंड पहुंचेगी, जहां इसका समापन किया जाएगा।दोपहर 1 बजे से भजन, संगीत और श्रीकृष्ण लीला मंचन का आयोजन होगा। आयोजन में बड़ी संख्या में समाज के लोगों और कृष्ण भक्तों के शामिल होने की संभावना है।
5 सितंबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, झांकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्रआयोजन समिति के अनुसार 5 सितंबर को भी भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें विभिन्न मंडलों के साथ भजन मंडलियां और आकर्षक झांकियां शामिल होंगी। शोभायात्रा में धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
इस अवसर पर समाज के प्रतिभावान बच्चों, देश का भविष्य गढ़ने वाले शिक्षकों और मातृभूमि की रक्षा में प्राण न्यौछावर करने वाले सैनिकों का सम्मान भी किया जाएगा।वृंदावन का ‘माधवास’ बैंड ग्रुप देगा प्रस्तुतिश्रीकृष्ण जन्मोत्सव में इस बार वृंदावन का प्रसिद्ध ‘माधवास’ बैंड ग्रुप भी अपनी प्रस्तुति देगा। आयोजन समिति के अनुसार माधवास बैंड देश-विदेश में अपनी प्रस्तुतियों के लिए जाना जाता है और पहली बार छिंदवाड़ा में प्रस्तुति देने जा रहा है।समिति ने बताया कि बैंड द्वारा कृष्ण भक्ति से जुड़े संगीत और प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण का अनुभव कराया जाएगा।
भजन मंडलों के लिए आकर्षक पुरस्कारजिला गौली समाज द्वारा आयोजित भजन प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मंडलों को पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।प्रथम पुरस्कार – ₹15,001द्वितीय पुरस्कार – ₹11,001तृतीय पुरस्कार – ₹10,001चतुर्थ पुरस्कार – ₹7,101पंचम पुरस्कार – ₹5,101
आयोजन समिति ने जिलेभर के श्रीकृष्ण भक्तों,जिला गौली समाज अध्यक्ष विनोद यदुवंशी, जिला महामंत्री संत कुमार यदुवंशी, जिला सचिवदीनदयाल यदुवंशी, जिला कोषाध्यक्ष हेमंत यदुवंशी, जिला संगठन मंत्री बंटी बाबा, छिंदवाड़ा क्षेत्रीय पट्टी अध्यक्ष चंपा पटेल, रब्बी पट्टी क्षेत्रीय अध्यक्ष राजू चंद्रवंशी, परासिया क्षेत्रीय पट्टी अध्यक्ष हरिप्रसाद गुड्डा यदुवंशी, खैरी पट्टी चौरई क्षेत्रीय अध्यक्ष अर्जुन यदुवंशी, सिंगोड़ी क्षेत्रीय पट्टी अध्यक्ष बलराम पटेल आदि पदाधिकारियों एवं समाज के सदस्यों ने सभी श्री कृष्ण प्रेमियों से इस भव्य और दिव्य आयोजन में शामिल होने आग्रह किया है।















