Home CITY NEWS छिंदवाड़ा में उर्वरक कालाबाजारी पर सख्ती: कलेक्टर ने बनाई विशेष निगरानी टीम,...

छिंदवाड़ा में उर्वरक कालाबाजारी पर सख्ती: कलेक्टर ने बनाई विशेष निगरानी टीम, सूचना देने वालों को मिलेगा ईनाम

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। जिले में उर्वरकों की अवैध बिक्री, कालाबाजारी, जमाखोरी तथा नकली एवं मिलावटी उर्वरकों के निर्माण और वितरण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में ऐसी गतिविधियों की निगरानी और नियंत्रण के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के निर्देशों के पालन में यह व्यवस्था लागू की गई है। आदेश में कहा गया है कि उर्वरकों की अवैध बिक्री, अनाधिकृत भंडारण, कालाबाजारी तथा सब्सिडी वाले उर्वरकों के औद्योगिक उपयोग जैसी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

शिकायत मिलते ही पहुंचेगी जांच टीम जारी आदेश के अनुसार प्रत्येक शिकायत की जांच के लिए तीन सदस्यीय दल गठित किया गया है, जिसमें संबंधित क्षेत्र के:अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) / तहसीलदारअनुविभागीय कृषि अधिकारीवरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं उर्वरक निरीक्षकशामिल रहेंगे।

टीम शिकायत मिलने के बाद निर्धारित समय सीमा में जांच करेगी और शिकायत सही पाए जाने पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।जिला स्तर पर होगा समन्वयपूरी व्यवस्था के नोडल अधिकारी के रूप में उप संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे प्राप्त सूचनाओं के आधार पर गठित टीमों को सक्रिय करेंगे तथा जिले में होने वाली कार्रवाई की निगरानी करेंगे।

किसानों से सहयोग की अपील प्रशासन ने किसानों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं उर्वरकों की कालाबाजारी, अधिक कीमत वसूली, नकली उर्वरक बिक्री या अवैध भंडारण जैसी गतिविधियां दिखाई दें तो तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना दें, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें