Home NATIONAL छिंदवाड़ा के पर्यटन ग्रामों में शूटिंग के लिए पहुंचीं स्पेन की टीम

छिंदवाड़ा के पर्यटन ग्रामों में शूटिंग के लिए पहुंचीं स्पेन की टीम

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

**ग्रामीण पर्यटन को दुनिया भर में बढ़ावा देने के लिए हुई पहल

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। प्रदेश के ग्रामीण पर्यटन को दुनिया भर में बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड लगातार प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में रूरल टूरिज्म ऑफ द वर्ल्ड नाम की एक इंटरनेशनल टेलीविजऩ सीरीज़ की शूटिंग छिंदवाड़ा के चार पर्यटन ग्रामों में हुई। स्पेन से आई टीम ने तीन दिन तक सावरवानी, धूसावानी, चिमटीपुर, तामिया में रहकर पर्यटन एक्टिविटी, ग्रामीण व आदिवासी संस्कृति सहित पातालकोट में हुए आदिवासी विवाह की रस्मों को कैमरे में कैद किया। मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध सचालक डॉ. इलैया राजा टी के नेतृत्व एवं अपर प्रबंध संचालक श्री अभय अरविंद बेडेकर के मार्गदर्शन में प्रदेश की पर्यटन विशेषताओं को सम्मिलित कर इस शूटिंग की समग्र योजना तैयार की गई।

यह फिल्मिंग पूरी तरह से डॉक्यूमेंट्री होगी और इसका मकसद इंटरनेशनल लेवल पर ग्रामीण और इको- टूरिज्म को बढ़ावा देना है। इस प्रोजेक्ट को कलर्स कम्युनिकेशन ग्रुप स्पेन प्रोड्यूस कर रहा है और इसे लगभग 80 यूरोपियन देशों में टेलीकास्ट करने का प्लान है। यह इनिशिएटिव मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड और स्पेन फिल्म कमीशन के बीच साइन किएगए एमओयू को आगे बढ़ाने के लिए है, जिसके तहत मध्य प्रदेश को इंटरनेशनल प्रोडक्शन के लिए एक अहम फिल्मिंग डेस्टिनेशन के तौर पर पहचाना गया है। छिंदवाड़ा कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन व जिला पंचायत सीईओ श्री अग्रिम कुमार के कुशल मागदर्शन में छिंदवाड़ा के पर्यटन ग्रामों में शूटिंग के लिए समस्त व्यवस्थाएं की गईं।

स्पेन से श्री जुआन मार्टिनेज फ्रूटोस, श्री एडुआर्डो निसा वाज़क्वेज़, श्री लुइस पेसेरो ज़ाम्ब्रानो की टीम ने टूरिज्म बोर्ड के प्रतिनिधि आलोक चौबे, सुधेंद्र भारती व होम स्टे परियोजना के छिंंदवाड़ा प्रभारी आरडी सिद्दीकी के सहयोग से शूटिंग पूरी की। टीम ने धूसावानी, सावरवानी, चिमटीपुर, तामिया क्षेत्र को घूमा और कई रोचामंक पलों को अपने कैमरे में कैद किया। पर्यटन ग्रामों में टीम का भावभीना स्वागत हुआ, जिससे वे अभिभूत दिखाई दिए। शूटिंग के लिए आई टीम ने बताया कि फ़िल्म के माध्यम से देश-विदेश के पर्यटकों को प्रदेश के ग्रामीण पर्यटन से जोड़ने का प्रयास किया गया है।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें