सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।दिनांक 11/04/2026 को प्रार्थी संतकुमार पाल पिता मथुराप्रसाद पाल निवासी थुनिया भांड छिन्दवाडा ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 07/04/2026 को शांय करीबन 07.00 बजे उसने कोतवाली थाना की पार्किंग में मोटर सायकल खडी किया था, नहीं मिलने पर आस पास तलाश किया, मोटर सायकल किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर ले गया है, कि रिपोर्ट पर *अपराध क्र 261/26 धारा 303(2) बी एन एस* का अपराध पंजीबद्द कर विवेचना में लिया गया I
प्रकरण में थाना कोतवाली परिसर से मोटर सायकल चोरी होने से पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय द्वारा तत्काल जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को संपत्ति संबंधित अपराधियो को पकडने के लिये दिशा निर्देशित दिये गये एवं अति. पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक अजय राणा, थाना प्रभारी कोतवाली आशीष कुमार धुर्वे के नेतृत्व में तत्काल अपराध विवेचना एवं अपराधियो की तलाश के लिये एक टीम गठित की गई।पुलिस टीम के द्वारा लगातार घटना स्थल के आस पास लगे सी सी टी व्ही फुटेज को बारीकी से खंगाला गया, जिस पर एक संदेही का फुटेज सामने आया जिसकी पहचान पुलिस टीम के द्वारा अन्य व्हाटसफ ग्रुप एंव अन्य थाना के पुलिस से कराई गई जो संदेही के हुलिया की पहचान ग्राम सालबर्डी थाना मोर्सी जिला अमरावती (महाराष्ट्र) के *शेख नसीम पिता कासिम* के रूप में हुई नसीम के बारे में पता करने पर पाया गया की नसीम पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है, जो अपने साथी संदेश धुर्वे एवं आकाश झोड के साथ घुमते फिरते हुए वाहन चोरी करते रहता है, पुलिस टीम ने लगातार शेख नसीम की तलाश करने पर शेख नसीम एवं उसके साथी संदेश धुर्वे एवं आकाश झोड को वरूड महाराष्ट्र से पकडकर पुछताछ की पहले तो इन लोग के द्वारा पुलिस को संतोष जनक जवाब नहीं दिया गया, कडाई से पुछताछ करने पर शेख नसीम ने बताया की उसने तीन साल पहले बैतूल से एक मोटर सायकल चोरी किया था, जिसकी नम्बर प्लेट बदलकर लगाई और फिर घुमते रहा जब वह नहीं पकडाया तो उसने अपने साथी संदेश धुर्वे एवं आकाश झोड के साथ योजना बनाई की वह तीनो उसी चोरी की मोटर सायकल से घुमते रहेगे और मोटर सायकल चोरी करेगे मोटर सायकल के पार्ट बेच कर रूपये कमायेगे ।
*तीनो के द्वारा बैतूल, छिन्दवाडा, अमरावती, नागपुर, वर्धा, से कुल अभी तक 19 मोटर सायकल चोरी करना बताया*, जिसमे से दो मोटर सायकल विजय अहाके को बेचना बताया गया, पुलिस टीम के द्वारा शेख नसीम, संदेश धुर्वे, आकाश झोड एवं विजय आहके के कब्जे से कुल 19 मोटर सायकल अलग अलग स्थानो जहां आरोपीयो के द्वारा छिपाकर रखा गया था, से जप्त की गई है।
प्रकरण में आरोपीयो के द्वारा मोटर सायकल चोरी करके नम्बर प्लेट को नदी में फैक देना बताया गया एवं दूसरी नम्बर प्लेट लगाकर उपयोग करना बताया गया, विवेचना के दौरान *आरोपीयो के विरूध धारा 303(2), 313,238, 345,317 (2), 3 (5) बी एन एस* के तहत कार्यवाही कर आरोपीयो को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया कार्यवाही कर आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया | *
♦️गिरफ्तार आरोपीगण -* 01.शेख नसीम पिता शेख कासम उर्फ कासिम उम्र 45 तहसील मोर्सी जिला अमरवाती महाराष्ट्र ,02 संदेश पिता बाबाराव जी धुर्वे उम्र 30 साल निवासी सालबर्डी थाना मोरसी जिला अमरवाती महाराष्ट्र,03.आकाश पिता सुनिल झोड उम्र 31 साल निवासी सालबर्डी बैतूल,04.विजय पिता रमेश आहाके उम्र 27 साल निवासी ग्राम जिला बैतूल मध्य प्रदेश (वाहन अमराई थाना मासोद खरीदार) *
♦️जप्त शुदा दो पहिया वाहन-* (1) हीरो स्प्लेन्डर प्लस मोटर सायकल 05, (2) हीरो पेंशन प्रो मोटर सायकल 04 (3) हीरो एच.एफ डिलक्स मोटर सायकल 03 (4) बजाज डिस्कवर मोटर सायकल 01 (5) हीरो स्प्लेन्डर 03 (6) होण्डा साईन मोटर सायकल 02 (7) टी.वी.एस स्टार सिटी मोटर सायकल 01 *कुल 19 नग मोटर सायकल कीमती 12,00,000/-(बारह लाख रूपये)* *
♦️अपराधिक रिकार्ड -* 01 आरोपी शेख नसीम के विरूध चोरी के दो मामले नागपुर धंतोली, एक मारपीट का मामला बैतूल में दर्ज है।02 आरोपी आकाश झोड के विरूध अमरावती महाराष्ट्र में एक मारपीट का मामला है। 🚨*पुलिस टीम -* निरीक्षक आशीष कुमार धुर्वे, सउनि ब्रिजेश रघुवंशी, सउनि प्रकाश सनोडिया, प्रधान आर 546 रमेश यादव, प्रधान आर नितिन सिंह, महिला प्रधान आर 480 लता श्रीवास आर 541 आदित्य रघुवंशी, आर.219 विकाश बैस आर. 732 सागर डहेरिया आर 720 अमित तोमर, आर 960 अंकित जैन, आर. 650 अनिल बघेल, सीसी टीव्ही कन्ट्रोल से उपनिरीक्षक छतरसिंह भलावी, आरक्षक 854 मयंक की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। *”पुलिस अधीक्षक छिंदवाडा द्वारा टीम पुरूस्कृत करने की की घोषणा की गई है”*
🚨उमरेठ पुलिस ने किया चोरी का पर्दाफाश‼️
दिनांक 03.04.2026 को *प्रार्थिया कमला बाई पति स्व. रामचंद कुमरे उम्र 62 साल निवासी शांति कालोनी उमरेठ* ने थाना आकर रिपोर्ट लेख करायी कि दिनांक 22.03.2026 को घर में ताला लगाकर खाटुश्याम और वृंदावन घुमने चले गई थी। दिनांक 03.04.2026 को वापस घर आई ताला खोलकर अंदर गई तो घर के कवेलू निकले दिखे और अंदर सामान बिखरा दिखा और पीछे का दरवाजा बाहर से अंदर कमरे में जाकर देखे तो उसमें रखी आलमारी और पेटी खुली पडी थी ताला चाबी भी पास में रखे थे चैक करने पर *पेटी में रखे 02 जोडी सोने के बाले, 01 सोने की चैन, 01 सोने की अंगुठी, एक मंगलसुत्र, 01 जोडी सोने के कंगन पुराने इस्तेमाली कुल कीमती 70,000 रुपये* के नही थे कोई अज्ञात चोर घर में घुसकर चोरी कर ले गया है, रिपोर्ट पर *अपराध क्रं. 102/26 धारा 331 (3), 305 (1) बीएनएस* का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

अनु.अधि. पुलिस परासिया जितेंद्र सिंह जाट के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरी. विजय सिंह ठाकुर के नेतृत्व मे चोरी की घटना के आरोपी की धर-पकड हेतु थाना उमरेठ से एक विशेष टीम का गठन कर अपराध के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किये गये थे।पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर 04 नाबालिग लडकों को उनके परिजनों के समक्ष अभिरक्षा में लेकर पुछताछ किया जिनके द्वारा प्रार्थिया कमला बाई कुमरे के घर के छत के कवेलू निकालकर घर में अंदर घुसकर घर मे रखी आलमारी एवं पेटी को खोलकर पेटी में रखे 01 जोडी सोने के कंगन, 01 सोने की चैन, 02 जोडी कान के सोने के बाले, 01 सोने का मंगलसुत्र, 03 जोडी चांदी की पैरपट्टी, 06 चांदी की बिछिया, 04 चांदी के सिक्के पर्स सहित एव नगदी 10,000 रुपये निकालकर ले जाना, नगदी रुपये आपस में बांट लेना और सोने-चांदी के जेवर मे से एक जोडी चांदी की पैरपट्टी व एक सोने की अंगुठी आरोपी यश यादव को तथा बाकी सोने चांदी के जेवर को सीमांत चौरसिया को बेचने के उद्देश्य से दे देना बताये।
03 बाल अपचारियों से पृथक-पृथक चोरी किये गये नगदी रुपयों में से कुल 9,820 रुपये बरामद किये तथा विधि विरुद्ध बालको को माननीय किशोर न्यायालय छिंदवाडा में पेश किया गया जो माननीय न्यायालय के आदेश से बाल संप्रेक्षण गृह नरसिंहपुर में भेजा गया ।उपरांत दिनांक 18.04.2026 को आरोपी सीमांत पिता कमल चौरसिया उम्र 23 साल निवासी वार्ड नं. 05, पावर हाउस के पास उमरेठ को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ पर जुर्म स्वीकार कर मेमोरेंडम के आधार पर उससे सोने चांदी के जेवर जप्त किये जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय परासिया के समक्ष पेश किया गया।
♦️जप्त संपत्ति-* प्रार्थिया के घर से चोरी किये गये नगदी 9,820 रुपये, 01 जोडी सोने के कंगन, 01 सोने की चैन, 02 जोडी कान के सोने के बाले, 01 सोने का मंगलसुत्र, 03 जोडी चांदी की पैरपट्टी, 06 चांदी की बिछिया, 04 चांदी के सिक्के जप्त किया गये है।
♦️ *गिरफ्तार आरोपीगण -* (1) सीमांत पिता कमल चौरसिया उम्र 23 साल निवासी वार्ड नं. 05, पावर हाउस के पास उमरेठ एवं विधि उल्लंघन कर्ता बालकः- 04
🚨*सराहनीय भूमिका -*निरी. विजय सिंह ठाकुर थाना प्रभारी थाना उमरेठ, उप निरी अनिल कुमार उइके, प्र. आर. 69 विनय कुमार श्रीवास्तव, आर. 592 हितेन्द्र, सायबर सेल से आर. नितिन की सराहनीय भूमिका रही ।*पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा द्वारा टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है*















