Home CITY NEWS दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा राष्ट्रव्यापी वोट बचाओ, देश बचाओ आंदोलन

दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा राष्ट्रव्यापी वोट बचाओ, देश बचाओ आंदोलन

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

–मंडल से लेकर बूथ स्तर तक के पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस आंदोलन में शामिल होंगे-मुझे पूरा विश्वास है कि कमलनाथ व नकुलनाथ के जिले से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस के सजग कार्यकर्ता पहुंचेंगे-वोट की चोरी से सत्ता में आई भाजपा ने महंगाई, बेरोजगारी और अत्याचार बढ़ाया

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा:- मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ की कर्मभूमि छिन्दवाड़ा आकर मुझे प्रसन्नता हुई। यह जिला मेरे लिए नया नहीं है, इसलिए क्योंकि इसकी पहचान देश व विदेश तक है, इसका श्रेय कमलनाथ व नकुलनाथ को जाता है। यहां की जागरूक जनता और कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की सोच विकास को प्राथमिकता देती है। उक्त उदगार एआइसीसी से मनोनित छिन्दवाड़ा पर्यवेक्षक विमल शाह जी ने प्रेस कॉन्फ्रेन्स को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए।

आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए विमल शाह ने कहा कि पूरे देश में 200 जिलों में वोट बचाओ देश बचाओ पर प्रेस कॉन्फ्रेन्स जारी है। प्रेस के माध्यम से हम अपनी बात जनता तक पहुंचा रहे, आज जो स्थिति हैं उसमें वोट बचाने की सबसे बड़ी चुनौती है। देश के प्रत्येक नागरिक को वोट देने का अधिकार है, लेकिन सत्ता में काबिज भाजपा सरकार चुनाव आयोग के माध्यम से वोट देने का अधिकार छीन रहा है यह पूरी तरह असंवैधानिक है। वोट देने का अधिकार सभी के पास है और वह सुरक्षित रहना चाहिए।

चुनाव जीतने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त का उपयोग कर सत्ता को लूटा जा रहा है। यह कहना गलत नहीं होगा कि भाजपा चुनाव लूट रही है। वोट में हेराफेरी के कई मामले गुजरात सहित अन्य प्रदेशों से लगातार सामने आ रहे हैं।

वोट काटकर भाजपा ने चुनाव जीता:-श्री शाह ने आगे कहा कि हजारों वोट काटकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता ने भाजपा को चुनाव जिताया है। यह बात स्पष्ट हो चुकी है, इसीलिये इस्तीफा ज्ञानेश कुमार गुप्ता का मांगा जा रहा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह सहित तमाम भाजपा नेता आग बबूला हो रहे। क्योंकि ज्ञानेश कुमार गुप्ता के हटते ही भाजपा की पोल पूरी तरह खुल जाएगी। वोट काटने की इस प्रक्रिया का खुलासा भी चुनाव आयोग के ही दो अन्य आयुक्तों के द्वारा की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि किस तरह सभी चुनावों में ज्ञानेश कुमार गुप्ता ने एकपक्षीय निर्णय लिए हैं। उन्होंने अन्य दो आयुक्तों से कोई विचार विर्मश नहीं किया। नैतिकता के आधार पर ज्ञानेश कुमार गुप्ता ही नहीं बल्कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को भी इस्तीफा देना चाहिए।

एक नवम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा आंदोलन:-01 नवम्बर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान पर वोट बचाओ, देश बचाओ आंदोलन होगा। रैली निकाली जाएगी और जनता तक वोट बचाओ, देश बचाने का आग्रह किया जाएगा। इसके लिए मंडलम और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं तक पहुंचकर आग्रह किया जाएगा कि अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर वोट और देश बचाने का आग्रह करें। यह प्रथम चरण सिर्फ 01 नवम्बर को आयोजित आंदोलन के लिए किया जा रहा है। इसके उपरांत दूसरा चरण योजनाबद्ध तरीके से प्रारंभ किया जाएगा जिसमें जनता से सीधा संवाद और जुड़ाव होगा।

वोट की चोरी से सत्ता में आकर तानाशाही कर रही भाजपा:-भाजपा वोट की चोरी से सत्ता में आकर तानाशाही कर रही है। एक ओर महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है। महंगाई और बेरोजगारी को कम करने का वादा करके सत्ता में आई भाजपा अब तानाशाही पर उतर आई है। जनता के साथ न्याय नहीं बल्कि अन्याय कर रही है। इसके अनेक प्रमाण प्रत्यक्ष तौर पर मौजूद है। इनके अन्याय और तानाशाही के अंत का समय नजदीक आ चुका है। सबसे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता इस्तीफा देंगे और फिर प्रधानमंत्री व गृहमंत्री को भी इस्तीफा देना पड़ेगा।

छिन्दवाड़ा के बाद सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी व पांढुर्ना में भी प्रेस कॉन्फेन्स के माध्यम से वोट बचाओ व देश बचाओ आंदोलन का संदेश पहुंचाएंगे।आयोजित वार्ता को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री गुरमीत सिंह, छिन्दवाड़ा प्रभारी सुनील जायसवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनू मागो व कांग्रेस प्रवक्ता नितिन उपाध्याय उपस्थित रहे।

बूथ प्रबंधन से ही तय होगा सत्ता का रास्ता, कांग्रेस की पहली प्राथमिकता बूथ की मजबूती:- शाह

-वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान में कुल 34 कार्यक्रम, शुरुआत दिल्ली के रामलीला मैदान से होगी-कांग्रेस के प्रति निष्ठा आपको यहां लेकर आई है, यह संख्या बता रही कि छिन्दवाड़ा में कांग्रेस बहुत मजबूत है

छिन्दवाड़ा:– बूथ प्रबंधन में छिन्दवाड़ा जिले से अन्य जिलों को सीख लेनी चाहिए। कमलनाथ के बूथ प्रबंधन की तारीफ प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में भी होती रही है और अब नकुलनाथ का युवा विजन बूथ पर साफ दिखाई दे रहा है। बूथ प्रबंधन और कांग्रेस के प्रति आपकी निष्ठा साफ दिखाई दे रही है। आपकी यही उपस्थिति दिल्ली के रामलीला मैदान में भी दिखाई देगी मुझे पूरी उम्मीद है। उक्त उदगार एआइसीसी से मनोनित छिन्दवाड़ा पर्यवेक्षक विमल शाह ने जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण, कांग्रेस के विधायकगण, समस्त प्रभारीगण एवं पर्यवेक्षकगण, समस्त ब्लॉक अध्यक्ष एवं समस्त उप ब्लॉक अध्यक्षण, मंडलम अध्यक्षगण, समस्त पदाधिकारीगण, सदस्यगण, सभी मोर्चा संगठन, समस्त विभाग एवं प्रकोष्ठ के जिला एवं ब्लॉक, उप ब्लॉक, मंडलम अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं सदस्यगण सहित कांग्रेस के समस्त नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधिण की आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए।

अपने सारगर्भित उदबोधन में उन्होंने कहा कि सत्ता का रास्ता बूथ प्रबंधन से ही तय होगा। इसके लिए बूथ को आधार मानकर सूक्ष्म योजनाएं व रणनीति बनाकर उस पर काम करें। बूथ कमेटी का गठन कर उसमें स्थानीय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपे। महिला, युवा सहित अन्य वर्ग के लोगों को शामिल करें। मतदाता सूची का बारीकि से जांच करना, नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने व काटे गए नामों की सत्यता की जांच कर कांग्रेस समर्थितों की पहचान करना होगा। कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार करने के साथ ही जनता से सीधा संवाद स्थापित करना होगा। उन्होंने कहा कि वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान में शामिल 34 कार्यक्रमों में उपरोक्त कार्यक्रम भी शामिल है जिससे की बूथ को और अधिक मजबूत बनाया जा सके। मुझे अवगत कराया गया कि इनमें से अधिकांश कार्यक्रम कमलनाथ जी व नकुलनाथ जी के नेतृत्व में छिन्दवाड़ा जिले में पहले से ही संचालित हो रहे हैं, जिन्हें सतत रूप से आगे भी जारी रखें। उन्होंने वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक जिले से कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचेंगे।

प्रदेश महामंत्री गुरमीत सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को कांग्रेस देश के कोने-कोने और गांव-गांव तक पहुंचाएगी। वोट केवल मतदान या सिर्फ चुनाव प्रक्रिया का हिस्सा नहीं है, यह गरीब की आवाज है जिसे भाजपा सरकार लगातार दबा रही है। देश के अंदर सरकार वोट की चोरी से बन रही है। नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी जी ने जितने बातें कही है वे सभी सत्य साबित हो रही। वे लगातार वोट की चोरी का मुद्दा उठा रहे हैं। इसकी पुष्टि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता के सहयोगी ने लिखित में कर दी है। देश में आर्थिक चुनौती की बात श्री राहुल गांधी पहले ही कह चुके थे, आर्थिक चुनौती आ चुकी है। ब्लॉक अध्यक्ष सबसे मजबूत कड़ी है। पंचायत व निकाय चुनाव में आपका समर्पण होना चाहिए। एसआईआर को समझना होगा।

मैं इस मंच से कमलनाथ एवं नकुलनाथ की कर्मभूमि को नमन करता हूं और आपकी निष्ठा को प्रणाम करता हूं।आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री विश्वनाथ ओकटे ने कहा कि गांधी परिवार का विशेष स्नेह छिन्दवाड़ा को हमेशा मिला है और आगे भी मिलता रहेगा। लगभग 47 वर्ष पूर्ण छिन्दवाड़ा में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी जी ने छिन्दवाड़ा में आम सभा को सम्बोधित करते हुए कहा था कि वह अपने तीसरे पुत्र माननीय कमलनाथ जी को छिन्दवाड़ा की सेवा के लिए सौंप रही है। छिन्दवाड़ा का विकास और नाम आज विश्व पटल पर कमलनाथ की वजह से चमक रहा है। हमारे विशेष अग्रह पर कमलनाथ ने अपने पुत्र नकुलनाथ को छिन्दवाड़ा के विकास की जिम्मेदारी सौंपी है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में राहुल गांधी प्रधानमंत्री और नकुलनाथ केन्द्र में मंत्री बनकर देश व प्रदेश के विकास को नई गति देंगे। उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि श्री विमल शाह जी जिस उद्देश्य से छिन्दवाड़ा आए हैं वह अवश्य पूर्ण होगा।

आयोजित बैठक को कांग्रेस के एसआईआर प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने सम्बोधित करते हुए एसआईआर व मतदाता सूची से सम्बंधित संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी प्रस्तुत की साथ ही कांग्रेस पार्टी द्वारा नियुक्त किए गए बीएलए की जिम्मेदारी व कार्यों को पुन: अवगत कराया। मंच संचालन कांग्रेस के जिला प्रवक्ता नितिन उपाध्याय ने किया आभार प्रदर्शन राजीव तिवारी ने किया।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें