रमेश यदुवंशी की पहल से शुरू हुई परंपरा, पिछले पांच वर्षों से रमेश पटेल की स्मृति में अर्जुन पटेल के मार्गदर्शन में हो रहा आयोजन
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। बोहनाखेरी में वर्षों पुरानी परंपरा को कायम रखते हुए लगातार 45 वर्षों से दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आयोजक रमेश यदुवंशी की पहल से शुरू हुए इस आयोजन में क्षेत्र के पहलवानों को अपनी कुश्ती कला और शारीरिक कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है। पिछले पांच वर्षों से यह दंगल स्वर्गीय रमेश पटेल की स्मृति में अर्जुन पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है।दंगल में छिंदवाड़ा जिले सहित नागपुर, भोपाल, कोलकाता और अन्य क्षेत्रों से आए पहलवानों ने भाग लिया। पहलवानों ने अखाड़े में अपने दमखम, तकनीक और कुश्ती के हुनर का प्रदर्शन कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे और पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।
अतिथियों की रही उपस्थितिकार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे, जिला गोली समाज अध्यक्ष विनोद यदुवंशी, सोनू मांगो, अमित सक्सेना, गोलू पटेल, कुलदीप पटेल, संतोष पटेल, बंटी पटेल (शाहपुरा), गोलू पटेल (सोनारी-मोहगांव), प्रहलाद पटेल चनिया, सोहन चनिया, महेंद्र पटेल रिंकू नयर चनिया, दीनदयाल यदुवंशी बंटी बाबा कमलेश चंद्रवंशी पिंचू भैंस आकाश मोगलगए गजेंद्र चौधरी अजनिया, अश्वनी पटेल, भारत पटेल, राजेंद्र पटेल, सुरेंद्र पटेल सोनाखार, विनय पटेल, रासू, डॉ. द्वारका, भूपेंद्र पटेल, सोहन, रूप कुमार, कमलेश, जयप्रकाश, सावन, मनोहर, करण, धर्मचंद, देवेंद्र, विवेक, आर्यन, अंश, गोपू, नरेंद्र, दुर्गेश, पिंटू, प्रकाश सहित अन्य गणमान्य नागरिक, समिति के सदस्य और ग्रामीणजन मौजूद रहे।परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयासआयोजन के माध्यम से क्षेत्र में कुश्ती की पारंपरिक संस्कृति को जीवित रखने और युवा पहलवानों को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है। आयोजकों का उद्देश्य इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आने वाली पीढ़ियों को भारतीय कुश्ती से जोड़ना है।















