सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाडा। मोहखेड़ पुलिस द्वारा अज्ञात हत्या के मामले का किया गया तीन दिन में खुलासा पुलिस अधीक्षक छिन्दवाडा अजय पांडे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) सुनील कुमार बरकडे के मार्गदर्शन में दिनांक 28.09.2026 को *मृतक कमलेश पिता मेहताप राऊत उम्र 44 साल निवासी कामठी की मृत्यु दिनांक 28.09.2026 के दोपहर 12:30 बजे से 04:50 बजे के मध्य अज्ञात आरोपी के द्वारा मृतक के गले को दबाकर चोट पहुंचाने की कोशिश करते हुये किसी ठोस वस्तु से सिर में मारकर गंभीर चोट पहुंचाकर मृत्यु कारित करना पाये जाने से अज्ञात आरोपी के विरूध्द धारा 103(1) भान्यासं.* का अपराध कायम कर घटना कारित करने वाले अज्ञात आरोपी की तलाश पतासाजी कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
*♦️संक्षिप्त विवरण:-* दिनांक 28.09.2026 को प्रार्थी मेहताप ने रिपोर्ट लेख कराया कि बेटा कमलेश के कमरे में गये देखे कमलेश जमीन पर बिछे गद्दे पर बाये करवट पड़ा था मृत हो गया था दाहिने तरफ सिर में चोट खरोंच लगी थी खून निकल रहा था एवं सिर की चांद में एवं गले में पुरानी चोट खरोंच सी लगी हुई दिखी दोनों कान से खून सा निकल रहा था प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। मर्ग जांच दौरान मर्ग इंटीमेशन, मर्ग पंचानामा,घटना स्थल निरीक्षण,पी.एम. रिपोर्ट,वारसानों के कथन एवं पंचानों के कथनों से पाया कि मृतक कमलेश पिता मेहताप राऊत उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम कामठी थाना मोहखेड़ की मृत्यु दिनांक 28.09.2026 के दोपहर 12:30 बजें से 04:50 के मध्य अज्ञात आरोपी के द्वारा मृतक के गले को दबाकर चोट पहुंचाने की कोशिश करते हुये किसी ठोस वस्तु से सिर में मारकर गंभीर चोट पहुंचाकर मृत्यु कारित करना पाया जाने से अज्ञात *आरोपी के विरूध्द धारा 103(1) भान्यासं. का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।*
♦️कार्यवाही -* पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हये एक विशेष टीम गठित की गई गठित विशेष टीम के प्रभारी श्री सुनील उइके द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा घटना के आस – पडोस के गवाहों से पता चला की घर के सदस्यों का आपस में ही झगडा विवाद होते रहता था जो *संदेही मेहताप (मृतक का पिता)* से लगातार पूछताछ के दौरान संदेही मेहताप पिता रूपू राऊत जाति पवार उम्र 65 वर्ष निवासी कामठी को पकडकर पूछताछ करने पर बताया कि *दिनांक 28.09.2026 के समय 11 से 12 बजे के बीच की बात है उसी समय लडका कमलेश राऊत शराब पीकर आया और पैसा दो कहकर झगड़ा विवाद कर गाली गलौच करने लगा समझाने पर नही माना तो एक लकडी की पटिया से सिर में मार देना धकेलते हुये बेडरूम ले जाकर जोर से धक्का दे देना जिससे पलंग पेटी के सिराने में लगी एंगल लग जाने के कारण जमीन पर गिर गया और शरीर से कोई हलचल नही होने पर जमीन पर बिछे गद्दे पर लिटा देना फिर खेत चला जाना बताया । पिता द्वारा लकड़ी की पटिया से सिर में मारकर हत्या करना स्वीकार किया गया* जो अपराध में आरोपी मेहताप राऊत द्वारा दिनांक 28/09/2026 को घटना में प्रयुक्त एक लकड़ी की पटिया जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी द्वारा साक्ष्य छुपाने का प्रयास किया गया था आरोपी को जे0आर0 पर माननीय न्यारयालय के समक्ष पेश किया गया हैं ।
*♦️जप्त संपत्ति –* 01 बारदात में प्रयुक्त एक लकड़ी की पटिया ।
♦️नाम आरोपी –* मेहताप पिता रूपू राऊत जाति पवार उम्र 65 वर्ष निवासी ग्राम कामठी थाना मोहखेड जिला दिंदवाडा । *♦️मृतक -* कमलेश पिता मेहताप राऊत उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम कामठी थाना मोहखेड़ *
♦️महत्वपूर्ण भूमिका –* थाना प्रभारी मोहखेड निरीक्षक सुनील उइके, सउनि. कमल सिंह ठाकुर, प्र.आर. 466 सुरेन्द्र बिंदवारी, प्र.आर. 786 बिसराम इनवाती, आर. 1088 संतोष नर्वेती,आर. 920 रविदास बरमैया की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।















