महापौर सहित सभापतियों का मांगा इस्तीफा
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।आज प्रातः 10 बजे से 11:30 बजे तक पूर्व सभापति एवं पार्षद वार्ड क्रमांक 29 राहुल मालवीय ने क्षेत्र वासियों के साथ खाली मटको लेकर जलप्रदाए पानी की टंकी पर धरना दिया इस दौरान क्षेत्रवासियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए विगत 15 दिनों से नलों में जलप्रदाय न होने के कारण धरने पर बैठकर अपना आक्रोश व्यक्त किया साथ ही नगर निगम आयुक्त महापौर एवं एमआईसी मेंबरों से इस्तीफे मांगे और लगातार डेढ़ घंटे चले इस धरना प्रदर्शन में निगम प्रशासन के भ्रष्टाचारी अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की इस दौरान सनातन धर्म के सबसे पहले त्यौहार अक्षय तृतीया के इस पावन पर्व पर यह निगम प्रशासन एवं शासन पानी की सप्लाई करने में पंगु हो गया साथ ही बड़े हुए बिलों को अगर एक दिन भी लेट होता है तो 40 से ₹100 की पेनल्टी लगा दी जाती है ।
नगर निगम आयुक्त इस्तीफा दो नगर निगम महापौर इस्तीफा दो एवं नगर निगम एमआईसी मेंबर सभापतियों से इस्तीफा के नारों के साथ उन्होंने अपना धरना प्रदर्शन जारी किया कमिश्नर फोन नहीं उठाता नगर निगम जलप्रदाय की पदाधिकारी का फोन उठाया ना ही जनप्रतिनिधियों का फोन उठाया ना ही जनता का फोन उठाया वहीं उपयुक्त निर्गुडकर और जलप्रदाय के तमाम पदाधिकारी अपने घर में सोते रहे और यहां धरना प्रदर्शन चलता रहा अंत में क्षेत्रवासियों के साथ पार्षद राहुल मालवीय ने नगर निगम के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के साथ अपना ज्ञापन आवेदन सोपा और अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सोमवार तक जलप्रदाय की समस्या ठीक नहीं हुई तो मंगलवार को जनसुनवाई में सभी अपने खाली बर्तन लेकर थाली गुंडी बजाते हुए हल्ला बोल अभियान चालू करेंगे और जिला कलेक्टर तक अपनी मांगों को पहुंचाएंगे ।
इस अवसर पर पप्पू बारापात्रें विष्णु गोखले रजनीश गोखले निलेश नंदनवार अरविंद नंदनवार विनोद बारापत्रे गणेश बारापात्रे मुकेश मालवीय रमेश भाले विनोद बारपात्रे श्री नंदनवार जी सहित सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे पार्षद राहुल मालवीय ने निगम आयुक्त को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा की या तो पद छोड़ें या जिद छोड़ें अन्यथा जनसुनवाई में कलेक्टर परिसर में खाली बर्तनों को लेकर थाली और चम्मच बजाकर जो निगम शासन और प्रशासन कुंभ करनी नींद में सोया हुआ है उसको जगाने का काम करेंगे















