Home CITY NEWS छिंदवाड़ा : EOW की बड़ी कार्रवाई, रिटायर्ड PWD अफसर के ठिकाने पर...

छिंदवाड़ा : EOW की बड़ी कार्रवाई, रिटायर्ड PWD अफसर के ठिकाने पर रेड

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा शहर में गुरुवार सुबह आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड अधिकारी महेंद्र नागवंशी से जुड़े ठिकाने पर दबिश दी है।जानकारी के अनुसार, परासिया रोड स्थित वंदना लॉन परिसर में बनी रिहायशी बिल्डिंग में EOW की टीम जांच कर रही है। कार्रवाई शुरू होते ही टीम ने परिसर का मुख्य गेट अंदर से बंद कर दिया, ताकि जांच पूरी तरह गोपनीय रखी जा सके।मौके पर सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस बल भी तैनात है।

बड़ी संख्या में पहुंचे EOW अधिकारियों और कर्मचारियों ने सुबह से ही दस्तावेजों और अन्य पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।EOW अधिकारियों ने फिलहाल केवल रेड की पुष्टि की है, लेकिन मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा करने से इनकार किया है। उनका कहना है कि पूरी कार्रवाई समाप्त होने के बाद ही आधिकारिक जानकारी दी जाएगी।संभावना जताई जा रही है कि दोपहर के बाद इस मामले में अधिक जानकारी सामने आ सकती है।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें