सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव को रोकने के लिए कलेक्टर कार्यालय द्वारा स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया गया है।
कलेक्टर का आदेश: सभी स्कूलों पर लागूजारी आदेश के अनुसार जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई, अनुदान प्राप्त, माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं अन्य बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों में यह नियम लागू रहेगा। यह आदेश नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों पर प्रभावी होगा।
नया स्कूल टाइमअब जिले के सभी स्कूलों का संचालन:प्रातः 07:30 बजे सेदोपहर 12:30 बजे तककिया जाएगा।तत्काल प्रभाव से लागू आदेशप्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं कि वे समय परिवर्तन का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें।
छात्रों की सेहत को प्राथमिकतागर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर लिया गया है, ताकि लू और हीट वेव जैसी स्थितियों से बचाव किया जा सके।















