सतपुड़ा एक्सप्रेस भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10बी और 12बी के परीक्षा परिणाम आज 11बजे ज़ारी कर दिया जाएगा
कक्षा 10 बी के परीक्षा परिणाम देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें
कक्षा 12 बी के परीक्षा परिणाम देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें
रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका (Step-by-Step):
आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर जाएं।होमपेज पर “MP Board Class 10 Result 2026” या “MP Board Class 12 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।अपना रोल नंबर, जन्म तिथि (या आवेदन संख्या) और कैप्चा दर्ज करें।सबमिट करने पर आपका पूरा रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।मार्कशीट को ध्यान से चेक करें और PDF डाउनलोड करके प्रिंट ले लें। मंडल की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार, प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा की जाएगी और तुरंत ही छात्र अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे। इस साल कुल 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने एमपी बोर्ड की हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षाएं दी थीं। गौरतलब है कि बीते 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच बोर्ड परीक्षाएं हुई थी। परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए प्रदेश में 3856 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
*माध्यमिक शिक्षा मंडल हाई स्कूल परीक्षा परिणाम*
*माध्यमिक शिक्षा मंडल हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा परिणाम*
कक्षा दसवीं में सौसर की निकिता और कक्षा 12वीं में छिंदवाड़ा की दीपाली प्रदेश में तीसरे नंबर पर
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा दसवीं और बारहवीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं जिसमें पांढुर्णा जिले की संदीपनी बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सौसर की निकिता फरकासे ने 500 में से 497 अंक प्राप्त कर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार छिंदवाड़ा उत्कृष्ट विद्यालय की अक्षरा ओकटे ने 495 अंक प्राप्त कर प्रदेश में पांचवा,संदीपनी बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सौसर के मोहित मुलमुदे ने 494 अंक प्राप्त कर प्रदेश में छटवा,ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल चाँद की प्रज्ञा माहोरे ने 493,संदीपनी विद्यालय पांढुरना के हर्ष विरवरे ने 493, उत्कृष्ट विद्यालय छिंदवाड़ा के अभिषेक बोबडे ने 493 अंक प्राप्त कर प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किया है। लिटिल स्टेट स्कूल बोरगांव के छात्र आदर्श मानेराव ने 492 , उत्कर्ष विद्यालय छिंदवाड़ा के गार्गी पराडकर ने 492 अंक प्राप्त कर प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया है। वही सरस्वती शिशु मंदिर पांढुरना तिगांव के निशांत वानखेडे, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांवरी बाजार के तन्मय सिरके, ग्रीन हुड पब्लिक स्कूल चौरई के पार्थ साहू और उत्कृष्ट विद्यालय छिंदवाड़ा की सानिया सूर्यवंशी ने 490 अंक प्राप्त कर प्रदेश में दसवा स्थान प्राप्त किया है।

प्रदेश की टॉप 10 लिस्ट में सबसे ज्यादा कक्षा दसवीं के छिंदवाड़ा उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी टॉप में आए हैं। कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट विद्यालय की दीपाली सोनी का प्रदेश में लगा तीसरा स्थान कक्षा 12वीं कॉमर्स संकाय में उत्कृष्ट विद्यालय की दीपाली सोनी ने 500 में से 488 अंक प्राप्त कर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। गणित संकाय में सनरेज पब्लिक स्कूल छिंदवाड़ा की प्रेरणा रघुवंशी ने 487 अंक प्राप्त कर प्रदेश में छटवा, न्यू सनफ्लावर पांढुरना की मेघा बिगने ने 483 अंक और संस्कार सृजन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरानाला की पायल कड़वे ने 483 अंक प्राप्त कर प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त किया है। वही गृह विज्ञान में कुमकुम अहिरवार ने 478 अंक प्राप्त कर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
शासकीय एकीकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हनोतिया की कक्षा दसवीं की दो छात्राएं कुमारी सुनैना पहाड़ेकर एवं सुप्रिया या पहाड़ेकर दोनों सगी बहन जुड़वा है इन्होंने क्रमशः 98 और 97% लाकर शाला और नगर का गौरव बढ़ाया है
















