Home CITY NEWS अम्बेडकर जयंती पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों मेंं शामिल हुए सांसद

अम्बेडकर जयंती पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों मेंं शामिल हुए सांसद

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

डॉ. बाबासाहब भीमराव अंम्बेडकर जी द्वारा लिखा संविधान, मोदी जी के हाथों में सुरक्षित : बंटी विवेक साहू ,सांसद ने राष्ट्र निर्माण में डॉ. अम्बेडकर के अतुलनीय योगदान को किया याद,जिला स्तरीय समारोह में मनाई गई भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती,

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को चलाने में सबसे बड़ा योगदान संविधान निर्माता भारतरत्न डॉ. बाबासाहब भीमराव अंम्बेडकर का है, उन्होंने हमें सबसे मजबूत संविधान दिया जिसके कारण आज भारत विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे है इसके पीछे भी डॉ. अम्बेडकर के विचार और प्रेरणा है। डॉ. बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर को सही मायने में मोदी सरकार में सम्मान मिला है। दलितों व महिलाओं के अधिकारों और भेदभाव रहित समाज का निर्माण मोदी सरकार के नेतृत्व में किया जा रहा है। डॉ. बाबासाहब भीमराव अम्बेडकर जी द्वारा लिखा संविधान मोदी जी के हाथों में सुरक्षित है। उक्त आशय के उद्गार सांसद बंटी विवेक साहू ने 135 वीं अम्बेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

अम्बेडकर जयंती के अवसर पर छिन्दवाड़ा शहर सहित जिले भर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सांसद बंटी विवेक साहू ने सुबह अम्बेडकर चौक छिन्दवाड़ा में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का माल्यार्पण कर उन्हें शत्-शत् नमन करते हुए कार्यक्रम को संबोधित किया। राजमाता सिंधिया गर्ल्स कॉलेज में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने कार्यक्रम में उपस्थित जनों को डॉ. अम्बेडकर के सिध्दांतों और विचारों की विस्तार से जानकारी दी। दोपहर में डेहरिया मेहरा समाज मंगल भवन कुसमेली में आयोजित डॉ. अम्बेडर जयंती के कार्यक्रम में पहुंचे सांसद बंटी विवेक साहू ने अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के लिए शासन द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए डॉ. अम्बेडकर को याद किया और उनके द्वारा बनाए गए संविधान की जानकारी दी।

गर्ल्स कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व राज्यपाल अनुसूईया उईके और सांसद बंटी विवेक साहू व कलेक्टर हरेन्द्र नारायण ने अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के हितग्राहियों को शासन की योजनाओं के तहत हितलाभ का वितरण भी किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों को विशेष अतिथि के रूप में छिंदवाड़ा का गौरव पूर्व राज्यपाल (मणिपुर/छत्तीसगढ़) सुश्री अनुसुईया उईके, महापौर विक्रम अहके सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। सांसद ने डॉ. अम्बेडकर को किया शत्-शत् नमन अम्बेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने संविधान निर्माता भारतरत्न डॉ. बाबासाहब भीमराव अंम्बेडकर को शत्-शत् नमन करते हुए कहा कि आज हम सभी डॉ. अम्बेडकर के शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो के मूलमंत्र को अपनाकर समानता, न्याय और बंधुत्व के उनके सपनों को साकार करने का संकल्प ले। उन्होंने कहा कि यह दिन ज्ञान और राष्ट्र निर्माण में डॉ. अम्बेडकर के अतुलनीय योगदान को याद करने का दिन है। उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर के विचारों और प्रेरणा के अनुरूप ही मोदी सरकार कार्य कर रही है। आदिवासी समाज की महिला द्रोपदी मुर्मु को देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद पर आसीन करते हुए मोदी सरकार ने डॉ. अम्बेडकर का सम्मान किया है।

सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि हम बचपन से डॉ आंबेडकर के बारे में पढ़ते आ रहे हैं, लेकिन आज भी उनके बारे में पढ़ने, सुनने और जानने में एक नई ऊर्जा और शक्ति का संचार होता है। उनका बचपन कठिनाइयों में बीता, फिर भी उन्होंने समाज के हर वर्ग के कल्याण को ध्यान में रखते हुए संविधान निर्माण की आधारशिला रखी। सबको सम्मान पाने का अवसर दिया। देश के लोकतंत्र को पूरी दुनिया के सबसे ताकतवर लोकतन्त्र के रूप में स्थापित किया। अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके ही विचारों से प्रेरणा लेते हुए उन्हें आगे बढ़ा रहे हैं और विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के कल्याण एवं सर्वांगीण विकास के लिए पीएमजनमन, धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान, कर्मयोगी अभियान जैसे विभिन्न नए कार्यक्रम और योजनाएं चलाई जा रही हैं। और यह हर्ष का विषय है कि हमारा छिंदवाड़ा जिला इनके क्रियान्वयन में देश के अग्रणी जिलों में शामिल है। उन्होंने सभी से डॉ. भीमराव के विचारों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि आज डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की जयंती समानता,शिक्षा और समाजिक न्याय के प्रतीक के रूप में मनाई जा रही है। यह अवसर हमें डॉ.भीमराव जी द्वारा निर्मित संविधान,दलितों व महिलाओं के अधिकारों और भेदभाव रहित समाज के संदेश को याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि आइए हम सब हमेशा भेदभाव के खिलाफ खड़ें रहे और बाबासाहेब की जयंती के अवसर पर लोगों को उनके महत्व के बारे में समझाए कि कैसे उन्होंने असमानता के खिलाफ जीवन भर संघर्ष करते हुए दलितों,शोषितों और पिछड़ों को उनका अधिकार दिलाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। उन्होंने हमेशा ही मजदूर वर्ग व महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया। दलितों के मसीहा अंबेडकर महान चिंतक,समाज सुधारक,न्यायविद व अर्थशास्त्री भी थे। देशभक्ति के बारे में उनके विचार केवल उपनिवेशवाद के उन्मूलन तक ही सीमित नहीं थे बल्कि वे हर व्यक्ति के लिए स्वतंत्रता भी चाहते थे।

कार्यक्रमों में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थितअम्बेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, नवीन बारस्कर, सौरभ ठाकुर, श्रीमती लीला बजोलिया, वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व विधायक नत्थन शाह कवरेती, टीकाराम चंद्रवंशी, जगेन्द्र अल्डक, श्रीमती ज्योति डेहरिया, अलकेश लांबा, सीताराम डेहरिया, जनपद अध्यक्ष श्रीमती संगीता तिरगाम, रोहित पोफली, लोकेश डेहरिया, विशवेन्द्र बैस, श्रीमती शिवानी बंटी सक्सेना, गयासुद्दीन पाशा, पप्पू ठाकुर, प्रमोद शर्मा, नीरज ब्रम्हवंशी, नीरज भारद्वाज, एसडीएम छिंदवाड़ा सुधीर कुमार जैन, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सतेंद्र सिंह मरकाम, आयुक्त नगर निगम सी. पी.राय, महा प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र आर. एस. उईके सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी, राहुल बंटी उईके, शैलेंद्र रघुवंशी सहित पार्षद गण एवं अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकगण, चंद्रभूषण डेहरिया, रामबालक डेहरिया, राजेश डेहरिया, विनोद डेहरिया, प्रमोद डेहरिया, सुशील डेहरिया, अमर डेहरिया, बिट्टू डेहरिया, चंद्रकांत डेहरिया, मनमोहन डेहरिया,, सारिका डेहरिया, संध्या डेहरिया, रेणु डेहरिया, रानू डेहरिया, विपिन डेहरिया, सुनिता डेहरिया, बमनिया डेहरिया, रेना हरले, उमा डेहरिया, मंजू डेहरिया, पीपी डेहरिया, अविनाश डेहरिया, डॉ. दिलीप मेहरा, शिवनारायण डेहरिया आदि उपस्थित थे।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें