Home DHARMA सांसद बंटी विवेक साहू के माध्यम से जिलेवासियों को मिल रहा 1008...

सांसद बंटी विवेक साहू के माध्यम से जिलेवासियों को मिल रहा 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ के दिव्य और पुण्य आयोजन का लाभ

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

वैदिक मंत्राचार्य के साथ हजारों यजमानों और आमजनों ने कुंडों में छोड़ी आहुतियां श्री रामेश्वरम धाम में श्री शिव अभिषेक, देवी सहस्त्रार्चन और 1008 कुंडों में आहुतियों के साथ चल रहा 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। धर्म के प्रति विशेष आस्था रखने वाले सांसद बंटी विवेक साहू छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा के जिलेवासियों की सुख-समृद्धि, कल्याण और वैभव की कामना के लिए जहा लगातार धार्मिक स्थलों की पदयात्राएं कर रहे है वही अब चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर श्री रामेश्वर धाम सिहोरामाल में 1008 कुण्डीय सहस्त्र चण्डीय महायज्ञ के दिव्य और पुण्य आयोजन का लाभ जिलेवासियों को दिला रहे है। श्री रामेश्वर धाम में जारी सहस्त्र चण्डीय महायज्ञ में तीसरे दिन श्रद्धालुओं का सुबह से रात तक ताता लगा रहा। इस दौरान जहा विशेष अतिथियों ने श्री रामेश्वर धाम में पहुंचकर पूजा-अर्चना की वही 1008 कुण्डों में हजारों यजमानों और हजारों श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित की।छिन्दवाड़ा के इतिहास में पहला आयोजनहिन्दू धर्म में मंत्रों का अत्यंत महत्व है, जिन्हें दैवीय ऊर्जा और सकारात्मकता का स्रोत माना जाता है। इन्ही मंत्राचार्य के साथ ही छिन्दवाड़ा के इतिहास में श्री रामेश्वर धाम सिहोरामाल में पहली बार हो रहे इस 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ में तीसरे दिन सांसद बंटी विवेक साहू व साहू परिवार ने हजारों यजमानों और श्रध्दालुओं व आमजनों ने साथ 1008 कुंडों में मंत्राचार्य के बीच देर शाम तक आहुतियां छोड़ी। इसके पूर्व सांसद बंटी विवेक साहू व साहू परिवार और बडी संख्या में मौजुद श्रद्वालूओं ने श्री रामेश्वरम धाम में सुबह के समय श्री शिव अभिषेक और दोपहर में देवी जी का विधि विधान से सहस्त्रार्चन किया। इस दिव्य और पुण्य आयोजन में 26 मार्च तक प्रतिदिन हजारों यजमान 1008 यज्ञकुण्डों में आहुतियां अर्पित करेंगे। शनिवार को 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ में हजारों यजमान सहित हजारों श्रद्वालूजन शामिल हुये।

श्री रामेश्वरम धाम सेवा समिति के पदाधिकारियों ने जिलेवासियों व धर्मप्रेमी बंधुओं से अपील की है कि भगवान भोलेनाथ एवं जगत जननी मां दुर्गा जी असीम कृपा से आयोजित हो रहे इस सहस्त्र चंडी महायज्ञ में उपस्थित होकर महायज्ञ का पुण्य लाभ अर्जित कर, अपने जीवन को सफल बनाए।पंचायत मंत्री सहित अन्य अतिथियों ने की पूजा अर्चनाश्री रामेश्वरम धाम सेवा समिति और साहू परिवार के द्वारा चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर श्री रामेश्वर धाम सिहोरामाल में 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर शनिवार को श्री रामेश्वरम धाम में बने यज्ञ स्थल पर पूजा अर्चना करने के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, पूर्व मंत्री नानाभाउ मोहोड़, सिवनी विधायक मुनमुन राय, सिवनी भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशीष ठाकरे, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजू परमार, पूर्व निगम अध्यक्ष संतोष जैन, परासिया विधानसभा प्रभारी श्रीमती ज्योति डेहरिया, चौरई विधानसभा प्रभारी लखन वर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष मैहर सहित अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण और हजारों की संख्या में श्रध्दालु व आमजन पहुंचे हुए थे।सहस्त्र चंडी महायज्ञ अत्यंत शक्तिशाली और पुण्यदायी अनुष्ठानसहस्त्र चंडी महायज्ञ सनातन धर्म का एक अत्यंत शक्तिशाली और पुण्यदायी अनुष्ठान है।

इस अनुष्ठान में देवी मां की पूजा से परिवार में सुख-समृद्धि, बाधाओं का नाश और उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। इस महायज्ञ से मानसिक शांति, पारिवारिक बाधाओं से मुक्ति और ग्रह दोष से मुक्ति मिलती है। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर इस दिव्य और पुण्य आयोजन का लाभ जिलेवासियों को दिलाने के उद्देश्य से सांसद बंटी विवेक साहू और साहू परिवार एवं श्री रामेश्वरम धाम सेवा समिति के द्वारा श्री रामेश्वर धाम सिहोरामाल में 26 मार्च तक 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि सहस्त्र चंडी महायज्ञ देवी दुर्गा (चंडी) को समर्पित एक अत्यंत दुर्लभ धार्मिक अनुष्ठान है, जिसमें दुर्गा सप्तशती के हजारों पाठ किए जा रहे हैं। श्री रामेश्वरम धाम में दुरदराज से पधारे महंतों और 200 से अधिक पुजारियों के द्वारा 1008 कुंडीय वेदी पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ चंडी होम (हवन) के माध्यम से कराया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन देवी दुर्गा को समर्पित हजारों आहुतियां दी जा रही है। इसमें शामिल होने वाले हजारों यजमानों सहित हजारों श्रद्वालूओं को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक कष्टों (आधि-भौतिक, आधि-दैविक, आध्यात्मिक) से मुक्ति मिल सकती है।

सांसद ने की थी धार्मिक स्थलों की पदयात्राएं सांसद बंटी विवेक साहू ने छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा के निवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए धार्मिक स्थलों की पदयात्राएं की थी। जिसके तहत उन्होंने धार्मिक आस्था के अनुरुप जामसाँवली स्थित चमत्कारिक हनुमान जी के मंदिर तक 61 किलोमीटर तक गदा लेकर पैदल यात्रा, भूराभगत से महादेव मंदिर तक 17 किलोमीटर की चढाई एवं 17 किलोमीटर की वापसीं कुल 34 कलोमीटर की पदयात्रा एवं सिहोरामाल में स्थित रामेश्वर धाम तक 22 किलोमीटर की पदयात्रा और छिंदवाड़ा से खंडवा दादाजी धुनिवाले मंदिर तक 14 दिन की 411 किमी की पदयात्रा की थी।महंतों और पुजारियों के द्वारा कराया जा रहा सहस्त्र चंडी महायज्ञ श्री रामेश्वरम धाम सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि गुजरात कोहना से पधारे महंत सीताराम बापू जी, ओमकारेश्वर से पधारे महंत मंगलदास त्यागी जी, आनंद धाम राजना से पधारे संत विवेक जी महाराज और आचार्य पं. अरूण शर्मा शास्त्री जी एवं 200 से अधिक पुजारियों के द्वारा 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ कराया जा रहा है।

जिसमें 26 मार्च तक प्रतिदिन सुबह 8 बजे से श्री शिव अभिषेक, दोपहर 1ः30 बजे से देवी सहस्त्रार्चन एवं दोपहर 3 बजे से 1008 कुंडों में आहुतियां डाली जा रही है। इस दिव्य और भव्य महायज्ञ की गरिमा को बनाए रखने के लिए सिर्फ यजमानों और सेवादारों को ही आई. कार्ड. वितरित किए गए है। बाकी सभी दर्शनार्थियों को सहस्त्र चण्डीय महायज्ञ स्थल पर बिना आई. कार्ड के ही प्रवेश दिया जा रहा है। यज्ञस्थल के पास ही आमजनों और श्रद्धालुओं के लिए आहुतियां अर्पित करने हेतु अलग से यज्ञकुण्ड बनाया गया है, जहां पर सभी आमजन और श्रद्धालु आहुतियां अर्पित कर रहे है। सनातन धर्म में सहस्त्र चंडी महायज्ञ का है विशेष महत्व श्री रामेश्वरम धाम सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सहस्त्र चंडी महायज्ञ को सनातन धर्म में बेहद शक्तिशाली वर्णित किया गया है, इस महायज्ञ से बिगड़े हुए ग्रहों की स्थति, जीवन में आने वाले अनेक संकटों, पारिवारिक बाधा, व्यक्तिगत बाधा, स्वास्थ्य लाभ के साथ-साथ जीवन में समस्त को साधने के यज्ञ का नाम, समस्त के आशीर्वाद को पाने का नाम है। जीवन में परमात्मा का साथ ही और पुण्य ही जीवन को सफल बनाता है और सहस्र चंडी महायज्ञ पुण्यों की संज्ञा में महापुण्य का नाम है। इस यज्ञ के बाद मनुष्य खुद को एक आनंदित वातावरण में महसूस करता है।

पुराणों में इसकी महिमा के बारे में यहाँ तक बताया गया है कि सहस्त्र चंडी महायज्ञ को गणेश जी, शिवजी, नव ग्रह और नव दुर्गा (देवी) को समर्पित करने से मनुष्य का जीवन धन्य होता है। ऐसा कहा जाता है कि सहस्त्र चंडी होम के साक्षी बनने के लिए भी व्यक्ति को वर्तमान और पूर्व जन्मों में महान कर्म करने चाहिए। शास्त्रों में कहा गया है, “कलौ चंडी विनायकौ,“ जिसका अर्थ है कि कलियुग में देवी चंडी (मां दुर्गा) मानवजाति को तत्काल लाभ प्रदान करती हैं। देवी स्वयं देवी महात्म्यम के चौथे और बारहवें अध्यायों में चंडी परायण और होम करने से प्राप्त होने वाले सभी लाभों का वर्णन करती हैं।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें