Home AGRICULTURE गलत फसल बताकर अधिक उर्वरक लेने वाले किसान को नोटिस जारी

गलत फसल बताकर अधिक उर्वरक लेने वाले किसान को नोटिस जारी

kisan
WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

उप संचालक कृषि की किसान भाईयों से अपील – बोई गई सही फसल का चयन कर ही ई-टोकन बुक करके खाद उठाएं

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्‍दवाड़ा / 16 मार्च 2026/ उप संचालक कृषि श्री जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 13 मार्च 2026 को जायद फसल के लिए यूरिया उर्वरक हेतु उर्वरक कूपन की बुकिंग श्री विपिन रघुवंशी ग्राम-नेर (देववर्धा) पोस्ट जमुनिया, विकासखण्ड- छिदवाडा द्वारा की गई थी। व्यक्ति द्वारा कुल कृषि भूमि 1.05 हेक्येटर भूमि में गन्ना फसल के स्थान पर केले की फसल अंकित कर ई-टोकन बुक किया जाकर 46 बैग उर्वरक एमको कृषि केन्द्र नरसिंहपुर रोड छिंदवाडा से 13 मार्च 2026 को प्राप्त किया गया है।

इस संबंध में अवैध रूप से आवश्यकता से अधिक उर्वरक का भंण्डारण करने की शिकायत प्राप्त होने पर कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार अनुविभागीय कृषि अधिकारी छिंदवाडा एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी छिंदवाडा द्वारा बोई गई फसल पर मौके पर पहुंच कर सत्यापन कराया गया। प्रतिवेदन के अनुसार श्री विपिन रघुवंशी के खसरा क्रमांक 154/2/1 रकबा 1.052 हेक्येटर में गन्ने की फसल पाई गईं। जिसके बाद संबधित व्यक्ति को इस संबंध मे नोटिस जारी कर चेतावनी जारी की गई है।

उप संचालक कृषि श्री सिंह द्वारा जिले के कृषकों से अपील की गई है कि जिले मे सभी उर्वरकों का पर्याप्त भण्डारण है। शासन द्वारा जिले को उर्वरक का आवंटन फसलों के क्षेत्रफल के अनुसार ही किया जाता है। आवश्यकता से अधिक उर्वरकों का भण्डारण आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अतंर्गत अवैध भण्डारण की श्रेणी मे आता है। उन्होंने बताया कि उर्वरकों का अवैध रूप से भण्डारण किया जाना पाया जाता है, तो आवश्यक वस्तु अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत संबंधित के विरूद्व कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें