Home AGRICULTURE प्रभारी मंत्री ने किया छिंदवाड़ा जिले में साप्ताहिक जैविक / प्राकृतिक हाट...

प्रभारी मंत्री ने किया छिंदवाड़ा जिले में साप्ताहिक जैविक / प्राकृतिक हाट बाजार का शुभारंभ

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

हाट बाजार का अवलोकन कर स्वयं जैविक व प्राकृतिक उत्पाद खरीदे, किसानों से किया सीधा संवाद* *अब हर शनिवार सुबह 10 बजे एक ही स्थान पर मिलेंगे शुद्ध जैविक व प्राकृतिक उत्पाद*

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा / / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेश के प्रत्येक जिले में जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने तथा आम नागरिकों को शुद्ध, विषरहित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से साप्ताहिक जैविक / प्राकृतिक हाट बाजार प्रारंभ किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज छिंदवाड़ा जिले में गुरैया सब्जी मंडी परिसर में साप्ताहिक जैविक / प्राकृतिक हाट बाजार का शुभारंभ प्रदेश के लोक निर्माण विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह द्वारा किया गया।शुभारंभ अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह ने हाट बाजार में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों से सीधे संवाद किया। प्रभारी मंत्री की प्राकृतिक एवं जैविक उत्पादों के प्रति विशेष रुचि इस बात से स्पष्ट हुई कि उन्होंने विभिन्न स्टॉलों पर जाकर स्वयं प्राकृतिक खेती से उत्पादित सेमी, पपीता, जैविक गुड़, चना, घुइयां के पत्ते, कुटकी, देशी लौकी सहित अनेक उत्पाद खरीदे। इसके साथ ही उन्होंने अपने मोबाइल फोन से यूपीआई के माध्यम से डिजिटल भुगतान कर खरीदे गए उत्पाद का भुगतान भी किया।

इस अवसर पर अमरवाड़ा विधायक कमलेश प्रताप शाह, महापौर नगर निगम छिंदवाड़ा विक्रम अहके, शेषराव यादव,भारिया विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष दिनेश अंगारिया , विजय पांडे, टीकाराम चंद्रवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कलेक्टर हरेंद्र नारायन, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पाण्डेय, सीईओ जिला पंचायत अग्रिम कुमार, उप संचालक कृषि जितेन्द्र कुमार सिंह, एसडीएम छिंदवाड़ा सुधीर जैन सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे

उप संचालक कृषि जितेन्द्र कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस साप्ताहिक जैविक / प्राकृतिक हाट बाजार का मुख्य उद्देश्य जिलेवासियों को एक निर्धारित स्थान एवं निश्चित दिन पर शुद्ध, विषरहित अनाज, दालें, मिलेट्स (श्रीअन्न), विभिन्न प्रकार की सब्जियां, फल, जैविक वनउपज, कच्ची घानी का शुद्ध तेल, शहद, जैविक गुड़ सहित अनेक जैविक उत्पाद सहज रूप से उपलब्ध कराना है। साथ ही जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को अपने उत्पादों के विक्रय हेतु एक स्थायी एवं सुनिश्चित विपणन मंच प्रदान करना भी इसका प्रमुख उद्देश्य है।उन्होंने बताया कि आज आयोजित पहले जैविक / प्राकृतिक हाट बाजार में जिले के पंजीकृत 50 किसानों द्वारा अपने उत्पाद विक्रय हेतु लाए गए थे। शहरवासियों ने बड़ी उत्सुकता के साथ जैविक एवं प्राकृतिक उत्पादों की खरीदारी की। स्थिति यह रही कि शाम 5 बजे तक लगभग सभी किसानों के अधिकांश उत्पाद विक्रय हो गए।

आज कुल 261 नागरिकों द्वारा जैविक एवं प्राकृतिक उत्पाद खरीदे गए। वहीं नरसिंहपुर जिले से आए किसानों के जैविक गुड़ एवं तुअर दाल की भी विशेष रूप से अच्छी बिक्री हुई।हाट बाजार में जैविक सब्जियां, जैविक फल, जैविक अनाज, मिलेट्स (ज्वार, बाजरा, मक्का), जैविक दालें, कच्ची घानी का तेल, जैविक गुड़, जैविक हल्दी, शुद्ध प्राकृतिक घी, शहद, मशरूम, चिया सीड्स, वनोपज, वर्मी कम्पोस्ट, जीवामृत एवं जैविक कीटनाशक सहित विभिन्न उत्पाद उपलब्ध कराए गए।यह साप्ताहिक जैविक / प्राकृतिक हाट बाजार अब प्रत्येक शनिवार को प्रातः 10 बजे से गुरैया सब्जी मंडी, छिंदवाड़ा में आयोजित किया जाएगा। इससे जिले में प्राकृतिक एवं जैविक खेती को प्रोत्साहन मिलेगा, किसानों की आय में वृद्धि होगी तथा शहरवासियों को शुद्ध अनाज, सब्जियां एवं फल एक ही स्थान पर नियमित रूप से उपलब्ध हो सकेंगे।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें