Home CITY NEWS छिंदवाड़ा की शरण्या सूर्यवंशी ने मात्र 72 दिन की उम्र में बनाया...

छिंदवाड़ा की शरण्या सूर्यवंशी ने मात्र 72 दिन की उम्र में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, लंदन की वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस इंदौर, 1 जुलाई 2025 – छिंदवाड़ा की नन्हीं शरण्या सूर्यवंशी ने ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया है जो देश भर के लिए गर्व की बात है। मात्र 72 दिन की उम्र में 31 शासकीय दस्तावेज बनवाकर शरण्या ने वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन में अपना नाम दर्ज कराया है। इस अद्भुत उपलब्धि के लिए उन्हें इंदौर के द पार्क होटल में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।

यह सम्मान समारोह वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान के पूर्व राज्यपाल श्री कलराज मिश्र, इंदौर सांसद श्री शंकर लालवानी, संगीत सम्राट अनूप जलोटा और डीजीपी श्री वरुण कपूर मौजूद रहे।

5 अक्टूबर 2023 को रचा गया था यह कीर्तिमान शरण्या ने यह रिकॉर्ड 5 अक्टूबर 2023 को बनाया था। यह गौरवशाली क्षण केवल शरण्या ही नहीं, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश और छिंदवाड़ा जिले के लिए ऐतिहासिक रहा।शरण्या के परिवार का योगदान शरण्या सूर्यवंशी के दादा गोपाल सूर्यवंशी, पिता केशरी नंदन सूर्यवंशी और माता प्रियंका सूर्यवंशी – तीनों डाक विभाग में कार्यरत हैं। परिवार की सजगता और दूरदर्शिता के चलते यह रिकॉर्ड संभव हो सका।

—72 दिन की उम्र में बनवाए गए 31 महत्वपूर्ण दस्तावेज :1. पासपोर्ट 2. आधार कार्ड 3. पैन कार्ड 4. जन्म प्रमाण पत्र 5. समग्र आईडी 6. हेल्थ कार्ड 7. जाति प्रमाण पत्र 8. मूल निवासी प्रमाण पत्र 9. आय प्रमाण पत्र10. राष्ट्रीय बचत पत्र 11. किसान विकास पत्र 12. सुकन्या समृद्धि योजना 13. लोक कल्याण भविष्य निधि खाता 14. मासिक बचत योजना खाता 15. 1 वर्षीय सावधि जमा खाता 16. 2 वर्षीय सावधि जमा खाता 17. 3 वर्षीय सावधि जमा खाता 18. 5 वर्षीय सावधि जमा खाता 19. डाकघर बचत खाता20. फिलाटैली खाता 21. माय स्टाम्प 22. आवर्ती खाता 23. एसबीआई बचत खाता 24. पीएनबी बचत खाता 25. पीएनबी चेक बुक 26. सेंट्रल बैंक बचत खाता 27. एलआईसी कन्या दान पॉलिसी 28. एलआईसी जीवन उमंग पॉलिसी 29. एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी 30. टर्म डिपॉजिट्स 31. पोस्टल सेविंग सर्टिफिकेट्स

—🌟 देशभर में एक मिसाल बनी शरण्या ,छोटी सी उम्र में इतना बड़ा रिकॉर्ड बनाकर शरण्या ने यह सिद्ध कर दिया कि सजगता, योजनाबद्धता और तकनीकी जानकारी के मेल से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है। यह उपलब्धि नारी सशक्तिकरण, डिजिटल दस्तावेजीकरण और डिजिटल इंडिया अभियान की दिशा में एक प्रेरक उदाहरण है।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें