Home CITY NEWS कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड: दो और डॉक्टर गिरफ्तार, अब तक 11 आरोपी...

कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड: दो और डॉक्टर गिरफ्तार, अब तक 11 आरोपी सलाखों के पीछे

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा/। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के पैच कोयलांचल क्षेत्र में हुए बहुचर्चित कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड में एसआईटी ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार दोपहर विशेष जांच दल (SIT) ने परासिया के दो डॉक्टरों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार किए गए डॉक्टरों में सीनियर चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. एस.एस. ठाकुर और डॉ. अमन सिद्दीकी शामिल हैं। दोनों को कोल्ड्रिफ सिरप मामले की जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर हिरासत में लिया गया है।

24 बच्चों की मौत से जुड़ा है मामला यह मामला उस दर्दनाक घटना से जुड़ा है जिसमें कथित रूप से कोल्ड्रिफ कफ सिरप के सेवन से 24 बच्चों की मौत हो गई थी। इस मामले की जांच लंबे समय से विशेष जांच दल (SIT) द्वारा की जा रही है।अब तक 11 लोगों की हो चुकी गिरफ्तारीजांच एजेंसियों के अनुसार, इस प्रकरण में परासिया के डॉक्टर प्रवीण सोनी सहित कुल 9 आरोपी पहले से ही करीब छह महीनों से जेल में बंद हैं। अब दो और डॉक्टरों की गिरफ्तारी के बाद कुल गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 11 हो गई है।

पीड़ित परिवारों को मिली राहत दोनों डॉक्टरों की गिरफ्तारी के बाद लंबे समय से न्याय की मांग कर रहे पीड़ित परिवारों ने कुछ हद तक राहत की सांस ली है। माना जा रहा है कि इस कार्रवाई के बाद मामले में जांच और तेज हो सकती है।यह मामला पहले से ही पूरे कोयलांचल क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और आगे भी जांच में नए खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें