सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा ।शहर से लगे रिंग रोड स्थित ग्राम काराबोह बस्ती से एक जमीन में कालोनाइजर ने अवैध कालोनी सजाई है कारोबारी के हौसले इतने बुलंद हैं कि बिना अनुमति काराबोह, वार्ड क्र० 1,नगर पालिक निगम, छिंदवाड़ा,खसरा नंबर,255/2, 256,खातेदार के नाम -नरेश पिता शिवराम लक्ष्मी पति रमेश राठौर विश्वनाथ पिता रमेश ,ब्रिजनाथ पिता रमेश, हरीश पिता शिवराम ,संजय पिता मालारी के नाम दर्ज है उक्त भूमि पर बकायदा रोड,नली, बाउंड्री बॉल तैयार कर सूत्रों के अनुसार बेचने की तैयारी कर ली गई है।
निगम टीम द्वारा लगातार की जा रही कारवाही से बेखौफ इन लोगों द्वारा प्लाट बेचकर लोगों से ठगी करने का प्रयास किया जा रहा है उक्त भूमि पर कोई विभागीय अनुमति नहीं ली गई है। इस सम्बन्ध में विश्वनाथ ने बताया कि हमारे द्वारा अभी कोई प्लाट नहीं बेचा गया है ।















