Home CITY NEWS शिक्षकों से बिस्तर किराये के नाम पर वसूली,संदीपनी हर्रई प्राचार्य को...

शिक्षकों से बिस्तर किराये के नाम पर वसूली,संदीपनी हर्रई प्राचार्य को नोटिस

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा:जनजातीय कार्य विभाग में सहायक आयुक्त द्वारा विकासखंड हर्रई स्थित संदीपनी विद्यालय के प्राचार्य प्रकाश कालंबे को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। यह कार्रवाई कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के पर्यवेक्षण कार्य में लगे शिक्षकों से कथित रूप से बिस्तर के किराये के नाम पर राशि वसूलने की शिकायत के बाद की गई है।

जानकारी के अनुसार बोर्ड परीक्षा के दौरान विकासखंड हर्रई में ड्यूटी पर लगाए गए बाहरी शिक्षकों के ठहरने की व्यवस्था संदीपनी विद्यालय हर्रई में की गई थी। आरोप है कि विद्यालय में रुके शिक्षकों से बिस्तर के किराये के नाम पर राशि ली गई।शिकायत मिलने के बाद जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राचार्य प्रकाश कालंबे को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

इसके साथ ही पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच दल का गठन किया गया है, जो प्रकरण की विस्तृत जांच कर रहा है। प्राचार्य से प्राप्त स्पष्टीकरण और जांच दल की रिपोर्ट के आधार पर यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो प्राचार्य के विरुद्ध कार्रवाई का प्रस्ताव वरिष्ठ कार्यालय को भेजा जाएगा।प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें